-->

Breaking News

‘मौत का सौदागर’ टिप्पणी ने गुजरात के गौरव को ललकार कर कांग्रेस को गुजरात बदर कर दिया : डॉ. दीपक विजयवर्गीय

भोपाल। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता डॉ.दीपक विजयवर्गीय ने कहा कि 2007 में कांगे्रस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने गुजरात में मुख्यमंत्री नरेन्द्र मोदी के विकास, सुशासन की अनदेखी करते हुए चुनाव प्रचार में नरेन्द्र मोदी को ‘मौत का सौदागर’ कहकर संबोधित किया था। विधानसभा चुनाव में कांगे्रस तो डूब गयी, लेकिन गुजरात की जनता ने गुजरात को कांगे्रस मुक्त बना दिया, कांगे्रस सत्ता में नहीं लौटी। उन्होनं कहा कि सोनिया गांधी ने हाल ही में कर्नाटक में यह कहकर अपनी कुंठा व्यक्त की है कि भारतीय जनता पार्टी जहर बोती है। सोनिया गांधी का यह तेजाबी बयान जनता को कांगे्रस से मुक्ति दिलाकर कांगे्रस मुक्त भारत बनानें में उत्प्रेरक का कार्य करेगा।

डॉ. दीपक विजयवर्गीय ने कहा कि हताश, निराश कांगे्रस कार्यकर्ताओं में जोश फूंकने के लिए सोनिया गांधी, राहुल गांधी, मणिशंकर अय्यर जैसे वरिष्ठ कांगे्रसी तल्ख बयान देने से नहीं चूकते। उन्हें नहीं मालूम कि इससे आम जनता में कांगे्रस के बारें में क्या छवि बनती है। इन टिप्पणियों के माध्यम से कांगे्रस के विजन विहीन नेता अपने को सिर्फ टेलीविजन पर कुछ करते हुए दिखायी देने में यकीन करते है।

डॉ. दीपक विजयवर्गीय ने कहा कि कांगे्रस का दुर्भाग्य है कि उसका नसीब अब उन लोगों के साथ नत्थी हो गया है जो खुद स्क्रिप्ट राईटरों के भरोसे चल रहे है। स्क्रिप्ट राईटर को नहीं मालूम कि उसकी तल्ख भाषा और तेजाबी हमला से न वोट बढ़ते है और न कांगे्रस की विश्वसनीयता। कांगे्रस ही हास्य का पात्र बन रही है।

No comments

सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता प्राप्त करते हुए एमपी ऑनलाइन न्यूज़ मप्र का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला रीजनल हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा मप्र के कई स्वतंत्र पत्रकार एवं जागरुक नागरिक भी एमपी ऑनलाइन न्यूज़ से सीधे जुड़े हुए हैं। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ एक ऐसा न्यूज पोर्टल है जो अपनी ही खबरों का खंडन भी आमंत्रित करता है एवं किसी भी विषय पर सभी पक्षों को सादर आमंत्रित करते हुए प्रमुखता के साथ प्रकाशित करता है। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ की अपनी कोई समाचार नीति नहीं है। जो भी मप्र के हित में हो, प्रकाशन हेतु स्वीकार्य है। सूचनाएँ, समाचार, आरोप, प्रत्यारोप, लेख, विचार एवं हमारे संपादक से संपर्क करने के लिए कृपया मेल करें Email- editor@mponlinenews.com/ mponlinenews2013@gmail.com