विपक्ष में बैठना कांग्रेस की चाहत नहीं विवशता होगी : सिसौदिया
भोपाल। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता श्री विजेन्द्रसिंह सिसौदिया
ने कहा कि कांगे्रस को लोकसभा चुनाव में पराजित संघर्ष दिखाई दे रहा है,
उन्हें अहसास है कि वे लूजिंग वेटल लड़ रहे है। इसलिए कांगे्रस के दिग्गज
इसे अपने-अपने ढंग से बयान कर रहे है। जनार्दन द्विवेदी ने कहा कि कांगे्रस
ने 2009 में यूपीए सरकार का नेतृत्व करके सही नहीं किया, उसे तो विपक्ष
में बैठकर आने वाले चुनाव में बहुमत की सरकार बनाने का मौका हाथ में लेना
था। हकीकत यह है कि विपक्ष में बैठना अब कांगे्रस की चाहत नहीं विवशता है,
देश की जनता कांगे्रस को एक क्षण भी सत्ता में यहीं देखना चाहती।
श्री विजेन्द्रसिंह सिसौदिया ने कहा कि कांगे्रस अपनी 10 वर्षों के शासन की विफलताएं लेकर जनता का सामना करने का साहस नहीं जुटा पा रही है। मंहगाई, भ्रष्टाचार, असुरक्षा के मोर्चा पर मिली विफलता ने कांगे्रस को बोझिल बना दिया है। अपनी विफलताओं को कबूल करने के बजाय कांगे्रस तरह-तरह के दिवा-स्वप्न देख रहे है, विफलताओं के लिए ठीकरा फोड़ रहे है। प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह यूपीए सरकार की विफलताओं को गठबंधन सरकार की मजबूरियां बता रहे है, लेकिन देश की जनता जानती है कि कांगे्रस ने विपक्ष में रहकर, बिना शर्त समर्थन देकर भी लोकतंत्र को बाधित किया है। चन्द्रशेखर, चरण सिंह जैसे दिग्गज कांगे्रस के षड़यंत्रों का दंश भुगत चुके है।
श्री सिसौदिया ने कहा कि नब्बे के दशक में देश में स्थिरता प्रदान करने के लिए श्री अटलबिहारी वाजपेयी के नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी ने गठबंधन की एनडीए सरकार का शिल्प विकसित किया था। उन्होनें देश की सुरक्षा को पोखरण विस्फोट करके अभेद्य बनाया था। पश्चिमी देशों द्वारा लगाये गये प्रतिबंधों का डटकर सामना किया था। मंहगाई पर लगाम लगायी थी, भ्रष्टाचार को कभी बर्दाश्त नहीं किया और विकास दर भी दहाई में पहुंचाई थी। श्री अटलबिहारी वाजपेयी ने गठबंधन की मजबूरी का रोना नहीं रोया और न किसी घटक दल के सामने हथियार डाले। 24 दलों के गठबंधन की सरकार चलाकर एक मिसाल कायम की थी।

No comments
सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता प्राप्त करते हुए एमपी ऑनलाइन न्यूज़ मप्र का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला रीजनल हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा मप्र के कई स्वतंत्र पत्रकार एवं जागरुक नागरिक भी एमपी ऑनलाइन न्यूज़ से सीधे जुड़े हुए हैं। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ एक ऐसा न्यूज पोर्टल है जो अपनी ही खबरों का खंडन भी आमंत्रित करता है एवं किसी भी विषय पर सभी पक्षों को सादर आमंत्रित करते हुए प्रमुखता के साथ प्रकाशित करता है। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ की अपनी कोई समाचार नीति नहीं है। जो भी मप्र के हित में हो, प्रकाशन हेतु स्वीकार्य है। सूचनाएँ, समाचार, आरोप, प्रत्यारोप, लेख, विचार एवं हमारे संपादक से संपर्क करने के लिए कृपया मेल करें Email- editor@mponlinenews.com/ mponlinenews2013@gmail.com