बचपन बचाओ अभियान चलाया जायेगा : CM चौहान
भोपाल। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है
प्रदेश में एन.सी.सी. और राष्ट्रीय सेवा योजना की गतिविधियों को विस्तार
दिया जायेगा। ये संस्थाएँ भविष्य के लिये अनुशासित और संस्कारित नागरिक
बनाने का वातावरण तैयार करती हैं। एन.सी.सी. को स्कूलों में अनिवार्य करने
और एन.सी.सी. केडेट्स के नाश्ते का बजट बढ़ाने पर भी विचार होगा।श्री चौहान आज यहाँ अपने निवास पर उनसे मिलने आये मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़
के एन.सी.सी. और राष्ट्रीय सेवा योजना के सदस्य विद्यार्थियों को संबोधित
कर रहे थे। प्रदेश के एन सी सी केडेट्स ने नई दिल्ली की गणतंत्र दिवस परेड
में भाग लेकर प्रदेश का गौरव बढ़ाया है।
श्री चौहान ने एन.सी.सी. केडेट्स और एन.एस.एस. सेवकों का आव्हान किया कि वे मध्यप्रदेश बनाओ अभियान में भी भागीदारी करें। उन्होंने बताया कि बचपन बचाओ अभियान को भी इस अभियान के साथ जोड़ा जायेगा। उन्होंने कहा कि किसी भी प्रकार के नशे के सेवन से भावी पीढ़ी को बचाना इसका उद्देश्य होगा। मुख्यमंत्री ने बताया कि मध्यप्रदेश बनाओ अभियान के अन्तर्गत पौध रोपण, पानी बचाओ, बेटी बचाओ, स्वच्छ पर्यावरण बनाने, साक्षरता बढ़ाने के अभियान चलाये जा रहे हैं। इसी कड़ी में बचपन बचाओ अभियान भी चलाया जायेगा। उन्होंने कहा कि प्रदेश और राष्ट्र को युवा पीढ़ी से कई उम्मीदें हैं। ज्ञान, कौशल और संस्कार से ही युवा पीढ़ी देश और प्रदेश के निर्माण में योगदान दे पायेगी। उन्होंने विद्यार्थियों से आव्हान किया वे लक्ष्य तय कर अपना सर्वश्रेष्ठ योगदान दें।

इस अवसर पर श्री चौहान ने गणतंत्र दिवस परेड नई दिल्ली में भाग लेकर प्रदेश
का गौरव बढ़ाने वाले एन.सी.सी. केडेट्स को प्रमाण-पत्र और नगद पुरस्कार
राशि देकर सम्मानित किया।मेजर जनरल श्री ए.के. घोष अतिरिक्त महानिदेशक एन.सी.सी. मध्यप्रदेश एवं
छत्तीसगढ़ ने पिछले एक साल में एन.सी.सी. केडेट्स की उपलब्धियों की जानकारी
दी।
एन.सी.सी. केडेट्स ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया। इस अवसर पर सागर संभाग को विशेष उपलब्धियों के लिए मुख्यमंत्री बेनर प्रदान किया। उच्च शिक्षा मंत्री श्री उमाशंकर गुप्ता, स्कूल शिक्षा राज्य मंत्री श्री दीपक जोशी ने भी केडेट्स को संबोधित किया। प्रमुख सचिव उच्च शिक्षा श्री जे.एन. कंसोटिया, प्रमुख सचिव स्कूल शिक्षा श्री एस.आर. मोहन्ती एवं ब्रिगेडियर श्री बी.एम. सिंह उपस्थित थे।

No comments
सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता प्राप्त करते हुए एमपी ऑनलाइन न्यूज़ मप्र का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला रीजनल हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा मप्र के कई स्वतंत्र पत्रकार एवं जागरुक नागरिक भी एमपी ऑनलाइन न्यूज़ से सीधे जुड़े हुए हैं। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ एक ऐसा न्यूज पोर्टल है जो अपनी ही खबरों का खंडन भी आमंत्रित करता है एवं किसी भी विषय पर सभी पक्षों को सादर आमंत्रित करते हुए प्रमुखता के साथ प्रकाशित करता है। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ की अपनी कोई समाचार नीति नहीं है। जो भी मप्र के हित में हो, प्रकाशन हेतु स्वीकार्य है। सूचनाएँ, समाचार, आरोप, प्रत्यारोप, लेख, विचार एवं हमारे संपादक से संपर्क करने के लिए कृपया मेल करें Email- editor@mponlinenews.com/ mponlinenews2013@gmail.com