मुख्य सचिव ने समाधान ऑनलाइन में किया जन-समस्याओं का समाधान
भोपाल। मुख्य सचिव श्री अंटोनी डि सा ने आज मंत्रालय एन.आय.सी. कक्ष से
समाधान ऑनलाइन कार्यक्रम में नागरिकों की समस्याओं का निराकरण करवाया।
नागरिकों की पेंशन प्राप्त न होने, तीर्थ-दर्शन यात्रा में भुगतान न मिलने,
छात्रवृत्ति की राशि मिलने में देरी और सहकारी समिति द्वारा पात्र लोगों
को भू-खंड न देने की समस्याएँ सामने आयीं। मुख्य सचिव ने खरगोन जिले के
श्री शिवा द्वारा अपने पुत्र कृष्णकांत की वाहन दुर्घटना में मृत्यु के
पश्चात आर्थिक सहायता की राशि दस हजार रुपए न मिलने की ओर ध्यान आकर्षित
किया। मुख्य सचिव ने इस प्रकरण में हुए डेढ़ वर्ष विलंब के दोषी कसरावद के
तहसीलदार और नायब तहसीलदार को कारण बताओ नोटिस देने के निर्देश जिला
प्रशासन को दिए।
मुख्य सचिव श्री डि सा ने उज्जैन निवासी श्री विमल कुमार गर्ग द्वारा श्रीलंका स्थित सीता मंदिर एवं अशोक वाटिका की तीर्थ-यात्रा करने के पश्चात शासन से राशि का भुगतान न मिलने की ओर ध्यान दिलाया। मुख्य सचिव द्वारा इस प्रकरण में योजना में राशि के प्रावधान के अनुसार पर्यटन निगम को बजट उपलब्ध करवाने को कहा गया। मुख्य सचिव ने योजना में तीर्थ-यात्रा का लाभ लेने वाले यात्रियों की संख्या का निर्धारण एवं अन्य व्यावहारिक संशोधन करने को कहा मुख्य सचिव ने नरसिंहपुर जिले के श्री आर.पी. भारद्वाज द्वारा प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना में नरसिंहपुर से देवरी कला तक मंजूर की गई सड़क का कार्य पूर्ण करने के निर्देश पंचायत एवं ग्रामीण विकास, परिवहन और खनिज संसाधन विभाग को दिए। मुख्य सचिव ने कहा कि ग्राम देवरी कला के निवासियों को क्षतिग्रस्त सड़क के कारण काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है, पाँच वर्ष से लंबित इस कार्य को अब बिना विलंब के पूर्ण किया जाए।मुख्य सचिव ने नरसिंहपुर के श्री गौरव अग्रवाल को छात्रवृत्ति की चौथी किश्त की राशि शीघ्र देने के निर्देश दिए। इस प्रकरण में आवेदक को भारत सरकार से प्राप्त राशि का भुगतान करने को कहा गया। भोपाल निवासी श्री गुरुदेव सिंह ज्ञानी द्वारा भूमि आवंटन के आवेदन पर मुख्य सचिव ने आवेदक द्वारा आवश्यक दस्तावेज प्रस्तुत करने के पश्चात आवश्यक कार्यवाही के निर्देश दिए।
मुख्य सचिव ने सर्वधर्म गृह निर्माण समिति भोपाल की भूमि से अनधिकृत कब्जे हटाकर पात्र हितग्राहियों को भू-खंड देने के आवेदन पर एक माह में समाधान के निर्देश दिए। मुख्य सचिव ने इस समिति से संबंधित भू-खंडों की रजिस्ट्री फिलहाल न किए जाने के निर्देश भी दिए। मुख्य सचिव ने इंदौर के श्री जेठानंद द्वारा स्वास्थ्य विभाग को औषधियों के प्रदाय के पश्चात राशि का भुगतान न मिलने से अवगत करवाया गया। मुख्य सचिव को इस प्रकरण में लोकायुक्त में लंबित जाँच की वजह से भुगतान में हो रहे विलंब की जानकारी दी गई। मुख्य सचिव ने प्रकरण में भविष्य में समाधान की कार्यवाही की बात कही।
मुख्य सचिव ने धार जिले के श्री देवपुरी गोस्वामी को पटवारी के पद से सेवानिवृत्त होने के बाद ग्रेच्युटी प्राप्त न होने पर अप्रसन्नता व्यक्त की और प्रमुख सचिव राजस्व को दोषी व्यक्ति के विरुद्ध कार्यवाही के निर्देश दिए। इस प्रकरण में आवेदक को निर्धारित ब्याज के साथ राशि के भुगतान के निर्देश दिए गए। छतरपुर की श्रीमती रानी यादव को परिवार सहायता की राशि न मिलने के प्रकरण में राशि का भुगतान करने के साथ ही विधवा पेंशन और जनश्री बीमा योजना का लाभ देने के निर्देश भी दिए। मुख्य सचिव ने प्रकरण में संबंधित दोषी लिपिक के विरुद्ध कार्यवाही के निर्देश भी दिए। बैतूल जिले की श्रीमती कांति परिहार के पति श्री रामचरण सिंह परिहार की मृत्यु के पश्चात लोकनायक सम्मान निधि दिए जाने के निर्देश दिए गए।समाधान ऑनलाइन में मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव श्री मनोज श्रीवास्तव एवं संबंधित अधिकारी उपस्थित थे।

No comments
सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता प्राप्त करते हुए एमपी ऑनलाइन न्यूज़ मप्र का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला रीजनल हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा मप्र के कई स्वतंत्र पत्रकार एवं जागरुक नागरिक भी एमपी ऑनलाइन न्यूज़ से सीधे जुड़े हुए हैं। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ एक ऐसा न्यूज पोर्टल है जो अपनी ही खबरों का खंडन भी आमंत्रित करता है एवं किसी भी विषय पर सभी पक्षों को सादर आमंत्रित करते हुए प्रमुखता के साथ प्रकाशित करता है। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ की अपनी कोई समाचार नीति नहीं है। जो भी मप्र के हित में हो, प्रकाशन हेतु स्वीकार्य है। सूचनाएँ, समाचार, आरोप, प्रत्यारोप, लेख, विचार एवं हमारे संपादक से संपर्क करने के लिए कृपया मेल करें Email- editor@mponlinenews.com/ mponlinenews2013@gmail.com