लोकसभा चुनाव 2014: सोनिया गांधी आज दिल्ली में रैली को करेंगी संबोधित
नई दिल्ली : दिल्ली में अपने खोए जनाधार को तलाशने के प्रयास के तहत
कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी रविवार को यहां एक रैली को संबोधित करेंगी।
नगर की सात लोकसभा सीटों के लिए दस दिन बाद ही लोकसभा चुनाव होने हैं।दिल्ली
कांग्रेस के मुख्य प्रवक्ता मुकेश शर्मा ने कहा कि करोल बाग के अजमल खान
पार्क में रैली को सफल बनाने के लिए पार्टी ने विस्तृत तैयारी की है ताकि
इस तरह के संदेश दिए जा सकें कि पार्टी लोगों का दिल जीतने की राह पर है।
रैली की तैयारियों को अंतिम रूप देने के लिए दिल्ली मामलों के कांग्रेस
प्रभारी शकील अहमद, दिल्ली कांग्रेस अध्यक्ष अरविंदर सिंह लवली, वरीय नेता
हारून यूसुफ एवं अन्य ने अजमल खान पार्क का निरीक्षण किया।
शर्मा ने कहा कि हमने 30 हजार लोगों के लिए तैयारियां की हैं। यह काफी सफल रैली होगी। कांग्रेस रैली भाजपा के कांग्रेस विरोधी प्रचार का उपयुक्त जवाब होगी। शर्मा ने कहा कि लोग मेट्रो रेल से भी पहुंचेंगे और कांग्रेस कार्यकर्ताओं को अजमल खान पार्क के नजदीक मेट्रो स्टेशन पर तैनात किया जाएगा ताकि लोगों को कोई असुविधा नहीं हो। उन्होंने कहा कि सुरक्षा पहलुओं पर गौर करने के बाद पार्टी ने निर्णय किया है कि लोगों के प्रवेश के लिए छोटी गैलरियां बनाई जाएं ताकि वे कांग्रेस अध्यक्ष का भाषण सुन सकें। उन्होंने कहा कि पार्क में बड़े डिजिटल स्क्रीन लगाए जा रहे हैं।शर्मा ने कहा कि दिल्ली कांग्रेस ने रैली को सफल बनाने के लिए 1000 लोगों को तैनात किया है ताकि भीड़ बढ़ने पर स्थिति नियंत्रण से बाहर नहीं हो।

No comments
सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता प्राप्त करते हुए एमपी ऑनलाइन न्यूज़ मप्र का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला रीजनल हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा मप्र के कई स्वतंत्र पत्रकार एवं जागरुक नागरिक भी एमपी ऑनलाइन न्यूज़ से सीधे जुड़े हुए हैं। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ एक ऐसा न्यूज पोर्टल है जो अपनी ही खबरों का खंडन भी आमंत्रित करता है एवं किसी भी विषय पर सभी पक्षों को सादर आमंत्रित करते हुए प्रमुखता के साथ प्रकाशित करता है। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ की अपनी कोई समाचार नीति नहीं है। जो भी मप्र के हित में हो, प्रकाशन हेतु स्वीकार्य है। सूचनाएँ, समाचार, आरोप, प्रत्यारोप, लेख, विचार एवं हमारे संपादक से संपर्क करने के लिए कृपया मेल करें Email- editor@mponlinenews.com/ mponlinenews2013@gmail.com