-->

Breaking News

सर्वे पर नहीं भरोसा, 16 का करें इंतजार: दिग्गी

नई दिल्ली। पोस्ट पोल सर्वे में भारतीय जनता पार्टी के पीएम पद के उम्मीदवार नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में एनडीए को भारी बहुमत मिलने से जहां बीजेपी फूली नहीं समा रही है, वहीं कांग्रेस पोस्ट पोल सर्वे को नकारते हुए चुनाव परिणाम का इंतजार करने की बात कह रही है।कांग्रेस महासचिव दिग्विजय सिंह ने पोस्ट पोल सर्वे पर निशाना साधते हुए चुनाव परिणाम का इंतजार करने की बात कही। दिग्विजय सिंह ने ट्वीट करते हुए लिखा, देश में करीब 80 करोड़ वोटर हैं, लेकिन कैसे कुछ लाख वोटर के नमूने के आधार पर किए गए सर्वे चुनाव के परिणाम की भविष्यवाणी कर सकते हैं? 16 मई के लिए इंतजार करते हैं।गौरतलब है कि कई टीवी चैनलों पर दिखाए गए पोस्ट पोल सर्वे के मुताबिक एनडीए को तीन सौ से ज्यादा सीटें मिलते हुए दिखाई गईं है।

No comments

सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता प्राप्त करते हुए एमपी ऑनलाइन न्यूज़ मप्र का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला रीजनल हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा मप्र के कई स्वतंत्र पत्रकार एवं जागरुक नागरिक भी एमपी ऑनलाइन न्यूज़ से सीधे जुड़े हुए हैं। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ एक ऐसा न्यूज पोर्टल है जो अपनी ही खबरों का खंडन भी आमंत्रित करता है एवं किसी भी विषय पर सभी पक्षों को सादर आमंत्रित करते हुए प्रमुखता के साथ प्रकाशित करता है। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ की अपनी कोई समाचार नीति नहीं है। जो भी मप्र के हित में हो, प्रकाशन हेतु स्वीकार्य है। सूचनाएँ, समाचार, आरोप, प्रत्यारोप, लेख, विचार एवं हमारे संपादक से संपर्क करने के लिए कृपया मेल करें Email- editor@mponlinenews.com/ mponlinenews2013@gmail.com