ओबामा ने चुनाव के लिए भारत को दी बधाई
नई दिल्ली। अमेरिकी राष्ट्रपति बराक
ओबामा ने भारत के लोगों को चुनाव के सफल समापन पर बधाई देते हुए नई सरकार
के साथ बेहतर संबंध बनाने का संकल्प लिया। लेकिन अमेरिका ने नरेंद्र मोदी
के वीजा मामले पर चुप्पी साध ली।ओबामा
ने अपने बधाई संदेश में कहा कि मैं आज राष्ट्रीय चुनावों के समापन पर भारत
के लोगों को बधाई देता हूं। लोकतांत्रिक चुनाव के इतिहास में भारत ने
दुनिया के सामने एक मिसाल कायम की है, इस चुनाव में भारत के लोगों ने
विविधता और स्वतंत्रता के हमारे साझा मूल्यों का एक जीवंत प्रदर्शन किया
है।
अमेरिकी
विदेश मंत्रालय की प्रवक्ता जेन साकी ने कहा कि अमेरिका भारत के लोगों की
लोकतांत्रिक व्यवस्था में भरोसे और विश्वास की इज्जत करता है। जेन साकी के
मुताबिक लोकसभा चुनाव के बाद बनने वाली नई सरकार के साथ अमेरिका बेहतर
संबंध बनाएगा। एक्जिट पोल्स में पीएम पद की रेस में सबसे आगे दिख रहे
नरेंद्र मोदी पर अमेरिका ने साफ तौर पर कुछ नहीं बोला। वहीं मोदी के वीजा
मामले को भी अमेरिकी विदेश मंत्रालय की प्रवक्ता टालती नजर आईं।गौरतलब है कि 2002 के गुजरात दंगे में मोदी की भूमिका पर अमेरिका ने 2005 में उनके बिजनेस वीजा पर रोक लगा दी थी।

No comments
सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता प्राप्त करते हुए एमपी ऑनलाइन न्यूज़ मप्र का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला रीजनल हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा मप्र के कई स्वतंत्र पत्रकार एवं जागरुक नागरिक भी एमपी ऑनलाइन न्यूज़ से सीधे जुड़े हुए हैं। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ एक ऐसा न्यूज पोर्टल है जो अपनी ही खबरों का खंडन भी आमंत्रित करता है एवं किसी भी विषय पर सभी पक्षों को सादर आमंत्रित करते हुए प्रमुखता के साथ प्रकाशित करता है। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ की अपनी कोई समाचार नीति नहीं है। जो भी मप्र के हित में हो, प्रकाशन हेतु स्वीकार्य है। सूचनाएँ, समाचार, आरोप, प्रत्यारोप, लेख, विचार एवं हमारे संपादक से संपर्क करने के लिए कृपया मेल करें Email- editor@mponlinenews.com/ mponlinenews2013@gmail.com