-->

Breaking News

उमर बोले, टाइमपास हैं एग्जिट पोल के नतीजे

नई दिल्ली। जम्मू कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने एग्जिट पोल के नतीजों को नकारते हुए उन्हें टाइमपास करार दिया। उमर ने अपने ट्वीट में लिखा कि जो नतीजे मायने रखते हैं वो शुक्रवार को आएंगे, बाकी सब टाइमपास है।ट्विटर पर अब्दुल्ला ने लिखा कि एग्जिट पोल चुनाव नतीजों के लिए कोई महत्व नहीं रखता, जो महत्व रखता है वो नतीजे शुक्रवार (जब लोकसभा चुनाव का परिणाम घोषित होगा) को आएंगे। बाकी का सब ग्रेट टाइमपास है।

अब्दुल्ला कई टीवी चैनलों पर दिखाए जा रहे एग्जिट पोल के नतीजों में बीजेपी को भारी बढ़त पर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे थे। उमर ने एक राज्य को अलग-अलग सर्वें में अलग-अलग सीट दिए जाने पर सर्वे की विश्वसनीयता पर सवाल उठाए। उमर ने राजस्थान का उदाहरण देते हुए लिखा कि एक चैनल ने राजस्था में कांग्रेस को दो सीट दो दूसरे चैनल ने कांग्रेस को 14 सीटें दी है।

No comments

सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता प्राप्त करते हुए एमपी ऑनलाइन न्यूज़ मप्र का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला रीजनल हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा मप्र के कई स्वतंत्र पत्रकार एवं जागरुक नागरिक भी एमपी ऑनलाइन न्यूज़ से सीधे जुड़े हुए हैं। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ एक ऐसा न्यूज पोर्टल है जो अपनी ही खबरों का खंडन भी आमंत्रित करता है एवं किसी भी विषय पर सभी पक्षों को सादर आमंत्रित करते हुए प्रमुखता के साथ प्रकाशित करता है। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ की अपनी कोई समाचार नीति नहीं है। जो भी मप्र के हित में हो, प्रकाशन हेतु स्वीकार्य है। सूचनाएँ, समाचार, आरोप, प्रत्यारोप, लेख, विचार एवं हमारे संपादक से संपर्क करने के लिए कृपया मेल करें Email- editor@mponlinenews.com/ mponlinenews2013@gmail.com