-->

Breaking News

शाकिरी की हैट्रिक से स्विट्जरलैंड अंतिम 16 में

मनाउस : जेरदान शाकिरी के शानदार हैट्रिक के दम पर फीफा विश्वकप के ग्रुप ई के अपने मैच में होंडुरास को 3-0 से हराकर स्विट्जरलैंड ने प्रतियोगिता के अगले दौर में जगह बना ली। नाकआउट दौर में अब उसका मुकाबला अर्जेटिना से होगा।कोसोवो में जन्मे फारवर्ड शाकिरी के लिए यह एक यादगार दिन था। उसने इस टूर्नामेंट का दूसरा हैट्रिक किया। इससे पहले जर्मनी के थॉमस मूलर ने पुर्तगाल के खिलाफ यह कारनामा कर दिखाया है।

शाकिरी ने मैच के छठे मिनट में ही गोलपोस्ट के बाएं कार्नर में दनदनाता हुआ शॉट खेलकर अपनी टीम को बढ़त दिला दी। विपक्षी गोलकीपर नायेल वैलेडेयर्स को हिलने तक का समय नहीं मिला। मैच के 31 मिनट में शाकिरी ने जोसिप दि्रमिक के पास पर वैलेडेयर्स का एक बार फिर छकाते हुए टीम की बढ़त 2-0 कर दी। हाफटाइम तक यही स्कोर रहा।

दूसरे हाफ के आरंभ में होंडुरास ने अच्छा खेल दिखाया। उसने कुछ आक्रमण भी किए लेकिन उसे गोल में नहीं बदल सका। जेरी बेंगसन का एक शाट यदि स्विस डिफेंडर रिकार्डो रोडि्रगेज ने क्लियर न किया होता तो संभवत: मैच में होंडुरास के नाम भी एक गोल होता। इस आक्रमण से उबरने के बाद स्विस खिलाड़ियों के खेल में जैसे दुबारा जान आ गई।

दूसरे हाफ के उत्तरार्ध में बस स्विस आक्रमण ही मैदान में छाया रहा। गोलकीपर वैलेडेयर्स ने शाकिरी के एक और शाट का शानदान बचाव किया, लेकिन गोल की तलाश में अपने खिलाड़ियों को आगे भेजने पर मजबूर होंडुरास की रक्षा पंक्ति कमजोर हो गई और मैच के 71वें मिनट में दि्रमिक ने एक बार फिर शाकिरी को अच्छा पास दिया जिसे शाकिरी ने जाया नहीं किया।

छह अंकों के साथ स्विट्जरलैंड ग्रुप में दूसरे स्थान पर रहा जबकि होंडुरास बिना खाता खोले चौथे स्थान पर रहा। आज ही खेले गए ग्रुप के एक अन्य मैच में एक-एक प्वाइंट बांटकर फ्रांस और इक्वाडोर क्रमश: पहले और तीसरे स्थान पर रहे।

No comments

सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता प्राप्त करते हुए एमपी ऑनलाइन न्यूज़ मप्र का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला रीजनल हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा मप्र के कई स्वतंत्र पत्रकार एवं जागरुक नागरिक भी एमपी ऑनलाइन न्यूज़ से सीधे जुड़े हुए हैं। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ एक ऐसा न्यूज पोर्टल है जो अपनी ही खबरों का खंडन भी आमंत्रित करता है एवं किसी भी विषय पर सभी पक्षों को सादर आमंत्रित करते हुए प्रमुखता के साथ प्रकाशित करता है। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ की अपनी कोई समाचार नीति नहीं है। जो भी मप्र के हित में हो, प्रकाशन हेतु स्वीकार्य है। सूचनाएँ, समाचार, आरोप, प्रत्यारोप, लेख, विचार एवं हमारे संपादक से संपर्क करने के लिए कृपया मेल करें Email- editor@mponlinenews.com/ mponlinenews2013@gmail.com