-->

Breaking News

इक्वाडोर से ड्रा खेलने के बावजूद फ्रांस ग्रुप-ई में टॉप पर

रियो डि जेनेरो : फीफा विश्व कप में बुधवार को ग्रुप-ई के एक मैच में इक्वाडोर के साथ एक रोचक मुकाबले में ड्रा खेलते हुए फ्रांस ग्रुप की टॉप टीम बन गई है। पिछले मैंचों में जबरदस्त प्रदर्शन के चलते फ्रांस अगले दौर के मैच के लिए टॉप-16 में पहुंचने का हकदार बन गया है। जबकि इक्वाडोर इस मैच के साथ ही वर्ल्ड कप से बाहर हो गया।ग्रुप-ई की दूसरी टीम स्विट्जरलैंड ने भी होंडूरास को कुछ अंकों से पीछे छोड़ टॉप-16 में जगह बना ली है। स्विट्जरलैंड इस मैच के साथ अब ग्रुप-ई में दूसरे नंबर की टीम बन गई है।

भारतीय समयानुसार बुधवार देर रात हुए मैच में इक्वाडोर की टीम को कई पेनाल्टियों का सामना करना पड़ा। इक्वाडोर के खिलाड़ी एंटोनियो वैलेंसिया की ओर से फ्रांस के डिफेंडर लुकास के टांगों में धक्का मारने के लिए 50 मिनट में रेड कार्ड दिखाया गया।

हालांकि अंपायर के इस निर्णय से इक्वाडोर हैरान हुआ क्योंकि इससे पहले 8वें मिनट में फ्रांस के खिलाड़ी मैमाडाउ को ओस्वाल्डो मिंडा के चेहरे पर कोहनी मारने पर रेड कार्ड नहीं दिखाया गया था। इक्वाडोर की टीम अंपायर के इस‌ निर्णय को गलत बताया है। इस मैच के दौरान फ्रांस टीम के कोच डिडायर ने पूरे मैच के दौरान अपनी सक्रियता दिखाई और मैच के दौरान 6 बार खिलाड़ियों का फेरबदल किया।

No comments

सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता प्राप्त करते हुए एमपी ऑनलाइन न्यूज़ मप्र का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला रीजनल हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा मप्र के कई स्वतंत्र पत्रकार एवं जागरुक नागरिक भी एमपी ऑनलाइन न्यूज़ से सीधे जुड़े हुए हैं। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ एक ऐसा न्यूज पोर्टल है जो अपनी ही खबरों का खंडन भी आमंत्रित करता है एवं किसी भी विषय पर सभी पक्षों को सादर आमंत्रित करते हुए प्रमुखता के साथ प्रकाशित करता है। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ की अपनी कोई समाचार नीति नहीं है। जो भी मप्र के हित में हो, प्रकाशन हेतु स्वीकार्य है। सूचनाएँ, समाचार, आरोप, प्रत्यारोप, लेख, विचार एवं हमारे संपादक से संपर्क करने के लिए कृपया मेल करें Email- editor@mponlinenews.com/ mponlinenews2013@gmail.com