जोकोविच ने बहाया पसीना, र्मे की आसान जीत
लंदन :
शीर्ष वरीयता प्राप्त नोवाक जोकोविच को विंबलडन टेनिस टूर्नामेंट के दूसरे
दौर में यहां चार सेट तक जूझना पड़ा, लेकिन मौजूदा चैंपियन एंडी र्मे ने
स्लोवाकिया के ब्लाज रोला को टेनिस का कड़ा सबक सिखाकर आसानी से अगले दौर
में जगह बनायी।
जोकोविच को कुछ विषम पलों से गुजरना पड़ा लेकिन वह आखिर में चेक गणराज्य के अनुभवी खिलाड़ी रादेक स्टेपनेक को 6-4, 6-3, 6-7, 7-6 से हराने में सफल रहे। तीन घंटे 17 मिनट तक चले इस मैच में जीत दर्ज करने वाले जोकोविच का अगला मुकाबला फ्रांस के विश्व में 44 नंबर के खिलाड़ी जाइल्स सिमोन से होगा। तीसरी वरीयता प्राप्त र्मे ने 23 वर्षीय रोला को केवल 84 मिनट में 6-1, 6-1, 6-0 से करारी शिकस्त दी। उन्होंने सात ऐस और 27 विनर जमाये। उनका अगला मुकाबला स्पेन के 27वीं वरीय राबटरे बातिस्ता आगुट से होगा।
इस बीच सातवीं वरीयता प्राप्त स्पेनिश खिलाड़ी डेविड फेरर का ग्रैंडस्लैम में लगातार 18वीं बार तीसरे दौर में पहुंचने का सपना रूसी क्वालीफायर आंद्रेई कुजनेत्सोव ने तोड़ दिया। विश्व में 118वें नंबर के खिलाड़ी कुजनेत्सोव ने विंबलडन में इस साल अब तक का सबसे बड़ा उलटफेर करते हुए फेरर पर 6-7, 6-0, 3-6, 6-3, 6-2 से जीत दर्ज की। महिला वर्ग में विश्व की पूर्व नंबर एक खिलाड़ी और आठवीं वरीयता प्राप्त विक्टोरिया अजारेंका का भी विंबलडन में अभियान दूसरे दौर में थम गया। उन्हें सर्बिया की बोयना जोवानोवस्की ने तीन सेट तक चले मुकाबले में 6-3, 3-6, 7-5 से पराजित किया।
वीनस को अगले दौर में 2011 की विंबलडन चैंपियन पेट्रा क्विटोवा से भिड़ना होगा जिन्होंने एक अन्य मैच में जर्मनी की मोना बार्थेल को आसानी से 6-2, 6-0 से हराया। आस्ट्रेलियाई ओपन चैंपियन और दूसरी वरीयता प्राप्त चीनी खिलाड़ी ली ना को आस्ट्रिया की येवोन मेसबर्गर को 6-2, 6-2 से हराने के लिये ज्यादा मशक्कत नहीं करनी पड़ी। उन्होंने 33 विनर जमाये। उन्हें अब चेक गणराज्य की बारबोरा जालावोवा स्ट्रीकोवा की चुनौती का सामना करना पड़ना होगा। स्ट्रीकोवा ने 32वीं वरीय रूसी खिलाड़ी इलेना वेसनिना को 6-4, 6-2 से हराया।
पोलैंड की चौथी वरीयता प्राप्त अग्निस्ज्का रादवांस्का ने आस्ट्रेलिया की कैसी डेलाक्वा को आसानी से 6-4, 6-0 से हराकर तीसरे दौर में प्रवेश किया। रूस की वेरा जुएनरेवा को हालांकि जर्मनी की तारा मूरे को 6-4, 6-7, 9-7 से हराने में काफी पसीना बहाना पड़ा। रूस की ही 20वीं वरीय इकटेरिना मकरोवा ने जापान की मिसाकी डोई को 7-5, 6-4 से पराजित किया।
फ्रेंच ओपन के सेमीफाइनल में पहुंचने वाले अर्नेस्ट गुलबिस उलटफेर का शिकार बन गये। इस 12वीं वरीयता प्राप्त खिलाड़ी को उक्रेन के सर्जेई स्टाकोवस्की ने 6-4, 6-3, 7-6 से पराजित किया। यह वही स्टाकोवस्की हैं जिन्होंने पिछले साल दूसरे दौर में रोजर फेडरर को हराकर सनसनी फैला दी थी। दक्षिण अफ्रीका के 20वीं वरीयता प्राप्त केविन एंडरसन ने दूसरे दौर में फ्रांस के एडुआडरे रोजर वेसलिन को 7-6, 1-6, 6-3, 6-4 से हराया।

No comments
सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता प्राप्त करते हुए एमपी ऑनलाइन न्यूज़ मप्र का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला रीजनल हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा मप्र के कई स्वतंत्र पत्रकार एवं जागरुक नागरिक भी एमपी ऑनलाइन न्यूज़ से सीधे जुड़े हुए हैं। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ एक ऐसा न्यूज पोर्टल है जो अपनी ही खबरों का खंडन भी आमंत्रित करता है एवं किसी भी विषय पर सभी पक्षों को सादर आमंत्रित करते हुए प्रमुखता के साथ प्रकाशित करता है। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ की अपनी कोई समाचार नीति नहीं है। जो भी मप्र के हित में हो, प्रकाशन हेतु स्वीकार्य है। सूचनाएँ, समाचार, आरोप, प्रत्यारोप, लेख, विचार एवं हमारे संपादक से संपर्क करने के लिए कृपया मेल करें Email- editor@mponlinenews.com/ mponlinenews2013@gmail.com