-->

Breaking News

शोएब ने की 20 वर्षीय रुबाब से निकाह

कराची : पूर्व पाकिस्तानी तेज गेंदबाज शोएब अख्तर खबर पख्तूनखवा प्रांत के हरिपुर की रहने वाली 20 वर्षीय लड़की के साथ विवाह बंधन में बंध गए हैं। एक टीवी चैनल की रिपोर्ट के अनुसार अख्तर ने रूबाब से हरिपुर में बुधवार को निकाह किया।

रिपोर्ट में कहा गया है कि हक मेहर की रकम पांच लाख रुपये अदा की गई। इस निकाह समारोह में अख्तर के माता पिता भी उपस्थित थे। अख्तर ने पहले इन रिपोर्टों का खंडन किया था कि वह उस लड़की से शादी करने वाले हैं जो उनके माता पिता की पसंद है। अख्तर अभी 38 साल के हैं। उनके करीबी सूत्रों ने पुष्टि की कि यह तेज गेंदबाज और उनका परिवार 12 जून को लड़की के घर गया था जहां दोनों परिवारों ने निकाह की तारीख तय की थी।

No comments

सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता प्राप्त करते हुए एमपी ऑनलाइन न्यूज़ मप्र का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला रीजनल हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा मप्र के कई स्वतंत्र पत्रकार एवं जागरुक नागरिक भी एमपी ऑनलाइन न्यूज़ से सीधे जुड़े हुए हैं। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ एक ऐसा न्यूज पोर्टल है जो अपनी ही खबरों का खंडन भी आमंत्रित करता है एवं किसी भी विषय पर सभी पक्षों को सादर आमंत्रित करते हुए प्रमुखता के साथ प्रकाशित करता है। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ की अपनी कोई समाचार नीति नहीं है। जो भी मप्र के हित में हो, प्रकाशन हेतु स्वीकार्य है। सूचनाएँ, समाचार, आरोप, प्रत्यारोप, लेख, विचार एवं हमारे संपादक से संपर्क करने के लिए कृपया मेल करें Email- editor@mponlinenews.com/ mponlinenews2013@gmail.com