-->

Breaking News

फुटबॉल वर्ल्‍ड कप 2014 के मैचों की भविष्यवाणी कर रहा है ऊंट 'शाहीन'

दुबई : दक्षिण अफ्रीका में 2010 में हुए पिछले फीफा विश्व कप के मैचों में पॉल नाम के आक्टोपस द्वारा सही भविष्यवाणियां करने के बाद, अब इस बार शाहीन नाम का ऊंट ब्राजील में खेले जा रहे विश्वकप के मैचों की सटीक भविष्यवाणी कर रहा है।

अमीराती ऊंट शाहीन ने इस बार के विश्वकप के अब तक सभी मैचों की भविष्यवाणी सटीक की हैं। इस ऊंट को विश्वकप शुरू होने से पहले एक न्यूज चैनल के एक वीडियोग्राफर ने खोज निकाला है।

वैसे तो कई पशुओं से भविष्य जानने की कोशिश की जा रही है लेकिन शाहीन एकमात्र ऐसा पशु है जिसका स्पेन-हालैंड और इंग्लैंड -इटली के मैच के विजेताओं की सही भविष्यवाणी करके सौ फीसदी रिकार्ड है। रेतीली धरती पर बैठकर इस ऊंट को मैच खेल रहे देशों में से किसी एक के झंडे को अपने दांतों से चुनना होता है।

No comments

सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता प्राप्त करते हुए एमपी ऑनलाइन न्यूज़ मप्र का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला रीजनल हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा मप्र के कई स्वतंत्र पत्रकार एवं जागरुक नागरिक भी एमपी ऑनलाइन न्यूज़ से सीधे जुड़े हुए हैं। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ एक ऐसा न्यूज पोर्टल है जो अपनी ही खबरों का खंडन भी आमंत्रित करता है एवं किसी भी विषय पर सभी पक्षों को सादर आमंत्रित करते हुए प्रमुखता के साथ प्रकाशित करता है। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ की अपनी कोई समाचार नीति नहीं है। जो भी मप्र के हित में हो, प्रकाशन हेतु स्वीकार्य है। सूचनाएँ, समाचार, आरोप, प्रत्यारोप, लेख, विचार एवं हमारे संपादक से संपर्क करने के लिए कृपया मेल करें Email- editor@mponlinenews.com/ mponlinenews2013@gmail.com