क्रिकेट विश्वकप 2015 का प्रचार करेंगे सचिन तेंदुलकर
नई दिल्ली : दिग्गज
क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर आस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड में अगले साल होने वाले
विश्वकप 2015 के प्रचार में ‘कुछ न कुछ भूमिका’ निभाएंगे। इस टूर्नामेंट
के सीईओ जॉन हार्नडेन ने यह जानकारी दी।हार्नडेन
ने यहां कहा कि वह (तेंदुलकर) विश्वकप के शानदार प्रशंसक रहे हैं।
टूर्नामेंट को लेकर उनके काम के बारे में कुछ भी कहना जल्दबाजी होगी लेकिन
मुझे विश्वास है कि वह टूर्नामेंट के प्रचार में कुछ न कुछ भूमिका
निभाएंगे। हमें इंतजार करना होगा। उन्होंने कहा कि इस टूर्नामेंट के प्रचार
की रणनीति में कई वर्तमान और पूर्व खिलाड़ियों को शामिल किया जाएगा।
आयोजकों
ने रवि शास्त्री और चेतन चौहान की उपस्थिति में पिछले सप्ताह मुंबई और
दिल्ली में दो कार्यक्रम आयोजित किए। उन्होंने कहा कि जैसे जैसे हम
टूर्नामेंट की ओर बढ़ेंगे, और घोषणाएं होंगी। रणनीति विश्व कप के कई हीरो
का उपयोग करना है। ऐसे कई खिलाड़ी हैं जो हमें पहले ही मदद दे चुके हैं और
भविष्य में भी मदद करेंगे। तेंदुलकर ने पिछले नवंबर में वेस्टइंडीज के
खिलाफ अपना 200वां टेस्ट खेलकर अंतरराष्ट्रीय करियर को विराम दिया था।

No comments
सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता प्राप्त करते हुए एमपी ऑनलाइन न्यूज़ मप्र का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला रीजनल हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा मप्र के कई स्वतंत्र पत्रकार एवं जागरुक नागरिक भी एमपी ऑनलाइन न्यूज़ से सीधे जुड़े हुए हैं। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ एक ऐसा न्यूज पोर्टल है जो अपनी ही खबरों का खंडन भी आमंत्रित करता है एवं किसी भी विषय पर सभी पक्षों को सादर आमंत्रित करते हुए प्रमुखता के साथ प्रकाशित करता है। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ की अपनी कोई समाचार नीति नहीं है। जो भी मप्र के हित में हो, प्रकाशन हेतु स्वीकार्य है। सूचनाएँ, समाचार, आरोप, प्रत्यारोप, लेख, विचार एवं हमारे संपादक से संपर्क करने के लिए कृपया मेल करें Email- editor@mponlinenews.com/ mponlinenews2013@gmail.com