-->

Breaking News

कांग्रेस ने बिजली संकट पर दिया अल्टीमेटम

नई दिल्ली : राष्ट्रीय राजधानी में बिजली और पानी के संकट पर प्रदर्शन करते हुए कांग्रेस ने आज केंद्र को अल्टीमेटम दिया कि यदि अगले 24 घंटे में बिजली आपूर्ति नहीं सुधरी तो पार्टी कार्यकर्ता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के निवास का घेराव करेगी।दिल्ली प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अरविंदर सिंह लवली और जगदीश टाइटलर एवं मुकेश शर्मा जैसे वरिष्ठ नेताओं के नेतृत्व में पार्टी कार्यकर्ताओं ने पटपड़गंज और दिलशाद गार्डन में नारेबाजी की एवं भाजपा और आप नेताओं के पुतले फूंके।
 
दिलशाद गार्डन में राष्ट्रीय राजमार्ग 24 पर कुछ झड़प भी हो गई क्‍योंकि कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सड़क बाधित की। दिल्ली प्रदेश कांग्रेस के मुख्य प्रवक्ता मुकेश शर्मा ने कहा कि कांग्रेस ने केंद्र सरकार को अल्टीमेटम दिया है कि यदि अगले 24 घंटे में बिजली की स्थिति नहीं सुधरी तो पार्टी कार्यकर्ता प्रधानमंत्री के निवास का घेराव करेंगी। लवली ने आप प्रमुख अरविंद केजरीवाल और भाजपा पर बिजली कंपनियों के साथ घनिष्ठ संबंध होने का आरोप लगाया।

No comments

सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता प्राप्त करते हुए एमपी ऑनलाइन न्यूज़ मप्र का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला रीजनल हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा मप्र के कई स्वतंत्र पत्रकार एवं जागरुक नागरिक भी एमपी ऑनलाइन न्यूज़ से सीधे जुड़े हुए हैं। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ एक ऐसा न्यूज पोर्टल है जो अपनी ही खबरों का खंडन भी आमंत्रित करता है एवं किसी भी विषय पर सभी पक्षों को सादर आमंत्रित करते हुए प्रमुखता के साथ प्रकाशित करता है। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ की अपनी कोई समाचार नीति नहीं है। जो भी मप्र के हित में हो, प्रकाशन हेतु स्वीकार्य है। सूचनाएँ, समाचार, आरोप, प्रत्यारोप, लेख, विचार एवं हमारे संपादक से संपर्क करने के लिए कृपया मेल करें Email- editor@mponlinenews.com/ mponlinenews2013@gmail.com