-->

Breaking News

काम के तरीके में बदलाव लाएं कर्मी: रविशंकर

नई दिल्ली : कानून मंत्री रविशंकर प्रसाद ने आज अपने मंत्रालय के अधिकारियों से कहा कि वह कामकाज के तरीके में ढांचागत बदलाव लाएं ताकि फैसले लेने में देरी न हो। उन्होंने अपने मंत्रालय के अधिकारियों से समय की पाबंदी और कामों को समय पर निपटाने के लिए भी कहा।
 
प्रसाद ने यहां शास्त्री भवन में विधि मामले एवं विधायी विभाग का मुआइना किया और पुस्तकालय की हालत पर गहरी नाराजगी जताई। मंत्री ने निर्देश दिया कि पुस्तकालय में नई किताबें, लॉ जर्नल और अन्य पत्र पत्रिकाएं लाकर इसे अधिक उपयोगी एवं जीवंत बनाया जाए।उन्होंने फाइलों को अधिक व्यवस्थित तरीके से रखने पर भी जोर दिया।

No comments

सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता प्राप्त करते हुए एमपी ऑनलाइन न्यूज़ मप्र का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला रीजनल हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा मप्र के कई स्वतंत्र पत्रकार एवं जागरुक नागरिक भी एमपी ऑनलाइन न्यूज़ से सीधे जुड़े हुए हैं। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ एक ऐसा न्यूज पोर्टल है जो अपनी ही खबरों का खंडन भी आमंत्रित करता है एवं किसी भी विषय पर सभी पक्षों को सादर आमंत्रित करते हुए प्रमुखता के साथ प्रकाशित करता है। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ की अपनी कोई समाचार नीति नहीं है। जो भी मप्र के हित में हो, प्रकाशन हेतु स्वीकार्य है। सूचनाएँ, समाचार, आरोप, प्रत्यारोप, लेख, विचार एवं हमारे संपादक से संपर्क करने के लिए कृपया मेल करें Email- editor@mponlinenews.com/ mponlinenews2013@gmail.com