भूटान में नरेश वांगचुक से मिले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी
थिंपू : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को भूटान नरेश जिग्मे खेसर नामग्येल वांगचुक से भेंट की तथा दोनों देशों के बीच ‘‘अनोखे एवं विशेष’’ द्विपक्षीय संबंध को और गहरा करने के लिए संबंधों के पूरे दायरे पर चर्चा हुयी।
इस भेंट के दौरान मोदी ने भूटान नरेश और उनकी पत्नी जेत्सुन पेमा को भारत आने का न्यौता दिया। यह भेंट करीब एक घंटे तक चली।सूत्रों ने दोनों के बीच इस भेंट को ‘बहुत ही अच्छा’ बताया।
भेंट के बाद भूटान नरेश और प्रधानमंत्री मोदी ने एक दूसरे से हाथ मिलाते हुए फोटो खिंचवाए। इस दौरान उनके साथ भूटान नरेश की पत्नी पेमा और विदेश मंत्री सुषमा स्वराज भी थीं।
भेंट से पूर्व मोदी राजमहल पहुंचे जहां उनका बहुत गर्मजोशी और पारंपरिक तरीके से स्वागत किया गया। उन्हें राजमहल में गार्ड ऑफ आर्नर प्रदान किया गया है और दोनों देशों के राष्ट्रगान बजाए गए।
मोदी के राजमहज पहुंचने से बस थोड़ी देर पहले भारी बारिश हुई जिससे यह अटकले लगने लगी कि खुले में किए जाने वाले वाला गार्ड ऑफ आर्नर हो भी पाएगा या नहीं।
लेकिन बिल्कुल समय से बारिश रुक गई और गार्ड ऑफ आर्नर हुआ।
मोदी प्रधानमंत्री के रूप में पहली विदेश यात्रा पर आए हैं। उनके साथ सुषमा स्वराज, राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत दोभाल, विदेश सचिव सुजाता सिंह हैं। इस दो दिवसीय यात्रा पर विदा होने से पहले मोदी ने कहा कि ‘अनोखे और विशिष्ट संबंध के चलते’ भूटान उनकी पहली विदेश यात्रा के लिए स्वभाविक पसंद है।
प्रधानमंत्री द्वारा अपनी पहली विदेश यात्रा के लिए भूटान का चुनाव इस मायने से काफी अहम है कि चीन ने हाल ही में उसे अपने साथ लाने और थिंपू के साथ पूर्ण राजनयिक संबंध भी स्थापित करने का प्रयास तेज कर दिया है। यात्रा से पूर्व अपने एक बयान में मोदी ने कहा कि भूटान के साथ संबंध उनकी सरकार की अहम विदेश नीति प्राथमिकता होगी।
मोदी ने कहा, ‘‘मैं भूटान के साथ भारत के विशेष संबंध को तराशने तथा उसे और मजबूत करने के लिए भूटान की अपनी पहली यात्रा से काफी आशान्वित हूं।’’ 2013-18 के लिए 11 वीं पंचवर्षीय योजना में भूटान के लिए सहायता पैकेज में 4500 करोड़ रूपए शामिल हैं और उसमें बुनियादी ढांचे और सूचना एवं संचार प्रौद्योगिकी से लेकर स्वास्थ्य, कृषि, मानव संसाधन विकास और पर्यटन आते हैं। दोनों देशों के बीच 2012 में 6830 करोड़ रुपए का व्यापार था।

No comments
सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता प्राप्त करते हुए एमपी ऑनलाइन न्यूज़ मप्र का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला रीजनल हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा मप्र के कई स्वतंत्र पत्रकार एवं जागरुक नागरिक भी एमपी ऑनलाइन न्यूज़ से सीधे जुड़े हुए हैं। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ एक ऐसा न्यूज पोर्टल है जो अपनी ही खबरों का खंडन भी आमंत्रित करता है एवं किसी भी विषय पर सभी पक्षों को सादर आमंत्रित करते हुए प्रमुखता के साथ प्रकाशित करता है। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ की अपनी कोई समाचार नीति नहीं है। जो भी मप्र के हित में हो, प्रकाशन हेतु स्वीकार्य है। सूचनाएँ, समाचार, आरोप, प्रत्यारोप, लेख, विचार एवं हमारे संपादक से संपर्क करने के लिए कृपया मेल करें Email- editor@mponlinenews.com/ mponlinenews2013@gmail.com