संजय झा ने सुब्रमण्यम स्वामी से मांगी माफी
नई दिल्ली : कांग्रेस
प्रवक्ता संजय झा ने आज भाजपा नेता सुब्रमण्यम स्वामी को एक ट्वीट में
सीआईए एजेंट कहने के लिए बिना शर्त माफी मांगी और कहा कि जानबूझकर उन्हें
बदनाम करने का उनका इरादा नहीं था।भाजपा नेता ने इस साल 25 अप्रैल को इस
ट्वीट के प्रकाशित होने पर झा पर तीन करोड़ रुपये का दावा किया था। झा को
12 मई को कानूनी नोटिस भी दिया गया था। झा ने संपर्क किए जाने पर कहा कि
उन्होंने स्वामी को माफीनामा भेजा है। माफीनामे में झा ने कहा कि उनके
द्वारा किया गया ट्वीट और कुछ नहीं बल्कि अमेरिकी राजनयिक द्वारा भेजे गए
संदेश पर आधारित सहज टिप्पणी थी। यह संदेश विकीलीक्स ने लीक किया था।
झा ने अपने बयान में कहा कि विकीलीक्स के प्रकाशित विषय पर उन्होंने अपनी राय व्यक्त की थी और इसका मकसद स्वामी को बदनाम करना नहीं था। झा ने कहा कि विकीलीक्स ने खुद भी इस तरह का कोई लांछन लगाने से इनकार किया है और इसलिए इस लीक का स्रोत भी स्वामी के सीआईए एजेन्ट होने की न तो पुष्टि करता है और न ही इस तरह का कोई संकेत देता है। संजय झा ने दावा किया कि उन्होंने विकीलीक्स के खुलासे को गलत तरीके से पढ़ा और गलत समझा और इसलिये वह इस ट्वीट के प्रकाशन के लिये बिना शर्त क्षमा याचना करते हैं और इसे हटाने का वादा करते हैं।झा ने अपने बयान में कहा कि इसलिए मैं डा. स्वामी की प्रतिष्ठा को पहुंचे किसी अपमान के लिये खेद व्यक्त करता हूं, चूंकि मेरा ऐसा कोई इरादा नहीं था और विशेषकर उस स्थिति में जब मैं डा स्वामी का बहुत सम्मान करता हूं।

No comments
सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता प्राप्त करते हुए एमपी ऑनलाइन न्यूज़ मप्र का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला रीजनल हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा मप्र के कई स्वतंत्र पत्रकार एवं जागरुक नागरिक भी एमपी ऑनलाइन न्यूज़ से सीधे जुड़े हुए हैं। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ एक ऐसा न्यूज पोर्टल है जो अपनी ही खबरों का खंडन भी आमंत्रित करता है एवं किसी भी विषय पर सभी पक्षों को सादर आमंत्रित करते हुए प्रमुखता के साथ प्रकाशित करता है। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ की अपनी कोई समाचार नीति नहीं है। जो भी मप्र के हित में हो, प्रकाशन हेतु स्वीकार्य है। सूचनाएँ, समाचार, आरोप, प्रत्यारोप, लेख, विचार एवं हमारे संपादक से संपर्क करने के लिए कृपया मेल करें Email- editor@mponlinenews.com/ mponlinenews2013@gmail.com