इमरान के बेटे ने जीती कैंसर से जंग
मुंबई :
इमरान हाशमी की प्रफेशनल लाइफ अब एकदम पर्फेक्ट चल रही है। एक ओर वह 'राजा
नटवरलाल' और 'मिस्टर एक्स' कर रहे हैं, तो दूसरी ओर ऑस्कर विनर 'नो मेंस
लैंड' फेम डेनिस टेनोविक की 'वाइट लाइज' जैसे इंटरनेशनल प्रॉजेक्ट में बिजी
हैं। वहीं, उनकी पर्सनल लाइफ पिछले कुछ महीनों से काफी परेशानी भरी रही
है। इमरान के चार साल के बेटे अयान के शरीर में जनवरी में खतरनाक ट्यूमर
(कैंसर) डिटेक्ट हुआ था। इसके बाद इमरान उसके इलाज के लिए टोरंटो चले गए
थे। हालांकि, अब अयान ठीक है और तेजी से अपनी बीमारी से उबर रहा है।
इमरान बताते हैं, 'जब मेरा बेटा सबसे मुश्किल बीमारी से लड़ रहा था, उस वक्त काम पर जाना दुनिया का सबसे मुश्किल काम था। ऐक्टिंग के लिए आपको गियर बदलना पड़ता है। सब भूलकर किरदार पर फोकस करना पड़ता है। मैंने 'राजा नटवरलाल' और 'मिस्टर एक्स', दोनों साउथ अफ्रीका में तब शूट की, जब अयान का इलाज चल रहा था। उसकी बीमारी के दौरान मैंने यह यकीन हमेशा बनाए रखा कि सब ठीक हो जाएगा।'
इमरान ने आगे बताया, 'अब अयान वापस घर आ चुका है और स्वस्थ है।' इमरान मुस्कुराते हुए कहते हैं, 'लाइफ में प्रॉब्लम्स आती हैं, लेकिन आप उनसे हारकर बैठ नहीं सकते। आपको उनमें कूदना होगा और तैरकर बाहर आना होगा।'

No comments
सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता प्राप्त करते हुए एमपी ऑनलाइन न्यूज़ मप्र का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला रीजनल हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा मप्र के कई स्वतंत्र पत्रकार एवं जागरुक नागरिक भी एमपी ऑनलाइन न्यूज़ से सीधे जुड़े हुए हैं। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ एक ऐसा न्यूज पोर्टल है जो अपनी ही खबरों का खंडन भी आमंत्रित करता है एवं किसी भी विषय पर सभी पक्षों को सादर आमंत्रित करते हुए प्रमुखता के साथ प्रकाशित करता है। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ की अपनी कोई समाचार नीति नहीं है। जो भी मप्र के हित में हो, प्रकाशन हेतु स्वीकार्य है। सूचनाएँ, समाचार, आरोप, प्रत्यारोप, लेख, विचार एवं हमारे संपादक से संपर्क करने के लिए कृपया मेल करें Email- editor@mponlinenews.com/ mponlinenews2013@gmail.com