-->

Breaking News

बाजार में सपाट कारोबार, सेंसेक्स में मामूली बढ़त

नई दिल्ली। वैश्विक बाजार के मिलेजुले संकेतों का भारतीय बाजार पर भी असर पड़ रहा है। कल की जोरदार तेजी के बाद आज घरेलू बाजारों में सपाट कारोबार हो रहा है। मिडकैप और स्मॉलकैप शेयरों में हल्की तेजी के साथ कारोबार चल रहा है।

फिलहाल बीएसई का 30 शेयरों वाला प्रमुख इंडेक्स सेंसेक्स 9.03 अंक यानि 0.04 फीसदी की बढ़त के साथ 25377 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। वहीं एनएसई का 50 शेयरों वाला प्रमुख इंडेक्स निफ्टी 2.75 अंक यानि 0.04 फीसदी चढ़कर 7582 के स्तर पर आ गया है।

बाजार में एफएमसीजी, ऑयल एंड गैस और बैंक सेक्टर में गिरावट देखी जा रही है। वहीं आईटी, मेटल और तकनीकी शेयरों में बढ़त के साथ कारोबार हो रहा है। निफ्टी के चढ़ने वाले शेयरों में गेल में 1.41 फीसदी, एचसीएल टेक में 1.38 फीसदी और टेक महिंद्रा में 1.27 फीसदी की तेजी के साथ कारोबार हो रहा है।

बीएचईएल 1 फीसदी चढ़ा है। इंफोसिस और कोल इंडिया में 0.8 फीसदी की तेजी दर्ज की जा रही है। बाजार के दिग्गजों में बजाज ऑटो 1.87 फीसदी चढ़ा है और टाटा मोटर्स 1.31 फीसदी ऊपर है। एनटीपीसी में 0.8 फीसदी का उछाल देखा जा रहा है। गिरने वाले दिग्गज शेयरों में भारती एयरटेल 1.25 फीसदी टूटा है। आईटीसी में 1.05 फीसदी की गिरावट है, आईसीआईसीआई बैंक 0.78 फीसदी नीचे है। एक्सिस बैंक और एमएंडएम में 0.45 फीसदी की कमजोरी देखी जा रही है।

बीएसई मिडकैप में चढ़ने वाले शेयरों में एसकेएस माइक्रोफाइनेंस, पार्श्वनाथ डेवलपर्स, आईआरबी इंफ्रा, गोदरेज प्रॉपर्टीज और अशको लेलैंड में 4.78-4.03 फीसदी की तेजी पर कारोबार हो रहा है। वहीं गिरने वाले मिडकैप शेयरों में वहर्लपूल, एस्सार ऑयल, एस्ट्राजेनेका, ईआईडी पैरी और जुबिलेंड फूडवर्क्स में 2.85-1.75 फीसदी की गिरावट देखी जा रही है।

बीएसई स्मॉलकैप में चढ़ने वाले शेयरों में ऑस्कल इंवेटरीज, क्लाविटी डेयरी, इलेक्ट्रोस्टील, डीसा इंडिया और सनफ्लैग आयरन में 12.44-5.74 फीसदी की तेजी देखी जा रही है। वहीं गिरने वाले स्मॉलकैप शेयरों में एसई इंवेस्टमेंट्स, गोकुल रिफॉइल्स, उनो इंडस्ट्रीज, डीआईसी इंडिया और महिंद्रा सीआईई ऑटोमोटिव में 3.89-2.88 फीसदी की गिरावट दर्ज की जा रही है।

No comments

सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता प्राप्त करते हुए एमपी ऑनलाइन न्यूज़ मप्र का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला रीजनल हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा मप्र के कई स्वतंत्र पत्रकार एवं जागरुक नागरिक भी एमपी ऑनलाइन न्यूज़ से सीधे जुड़े हुए हैं। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ एक ऐसा न्यूज पोर्टल है जो अपनी ही खबरों का खंडन भी आमंत्रित करता है एवं किसी भी विषय पर सभी पक्षों को सादर आमंत्रित करते हुए प्रमुखता के साथ प्रकाशित करता है। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ की अपनी कोई समाचार नीति नहीं है। जो भी मप्र के हित में हो, प्रकाशन हेतु स्वीकार्य है। सूचनाएँ, समाचार, आरोप, प्रत्यारोप, लेख, विचार एवं हमारे संपादक से संपर्क करने के लिए कृपया मेल करें Email- editor@mponlinenews.com/ mponlinenews2013@gmail.com