-->

Breaking News

सैफ की बेटी सारा नहीं चाहती बॉलीवुड में करियर बनना

मुंबई: अभिनेता सैफ अली खान कहते हैं कि वह अपने दोनों बच्चों को पूरी आजादी देते हैं और उन्हें इस बात की जानकारी नहीं है कि फिल्मों में आने के बारे में उनकी बेटी की क्या योजना है। सैफ की बेटी सारा और बेटा इब्राहिम उनकी पूर्व पत्नी अमृता सिंह से हुई संतानें हैं।

सैफ ने आगे कहा, ‘‘मुझे लगता है कि वह सरकारी नौकरी करना चाहती है इसलिए मैं नहीं जानता कि वह फिल्मों में आएगी या नहीं। मुझे लगता है कि सारा को फिल्मों में काम करने में थोड़ी दिलचस्पी है। लोग उसकी तारीफें करते हैं और वह फिल्मों में आने के विचार से उत्साहित भी है लेकिन उसकी शिक्षा का फिल्मों से कोई लेना-देना नहीं है। मेरी बेटी परिणीति की बहुत बड़ी प्रशंसक है। वह कहती है कि वह सबसे बेहतरीन अभिनेत्री है।’’ गौरतलब है कि सैफ भी परिणीति के साथ निर्देशक विजयन की फिल्म में नजर आने वाले हैं।

सारा की फिल्मों में आने की खबरों पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए सैफ ने कहा, ‘‘मैं उन्हें पूरी आजादी देता हूं और उन पर नियंत्रण नहीं रखता। अभी वह अमरीका में पढ़ाई कर रही है। कोलंबिया से डिग्री लेने के बाद वह अपनी पसंद का पेशा चुन सकती है।’’

No comments

सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता प्राप्त करते हुए एमपी ऑनलाइन न्यूज़ मप्र का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला रीजनल हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा मप्र के कई स्वतंत्र पत्रकार एवं जागरुक नागरिक भी एमपी ऑनलाइन न्यूज़ से सीधे जुड़े हुए हैं। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ एक ऐसा न्यूज पोर्टल है जो अपनी ही खबरों का खंडन भी आमंत्रित करता है एवं किसी भी विषय पर सभी पक्षों को सादर आमंत्रित करते हुए प्रमुखता के साथ प्रकाशित करता है। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ की अपनी कोई समाचार नीति नहीं है। जो भी मप्र के हित में हो, प्रकाशन हेतु स्वीकार्य है। सूचनाएँ, समाचार, आरोप, प्रत्यारोप, लेख, विचार एवं हमारे संपादक से संपर्क करने के लिए कृपया मेल करें Email- editor@mponlinenews.com/ mponlinenews2013@gmail.com