यदि एक्टिंग कैरियर विफल हुआ तो बैंकिंग क्षेत्र में जाऊंगी
मुंबई : परिणीति
चोपड़ा ने भले ही बॉलीवुड में एक मुकाम हासिल कर लिया हो लेकिन अभिनेत्री
का कहना है कि वह अब भी बैंकिंग क्षेत्र को वैकल्पिक करियर के रूप में लेकर
चल रही हैं।यशराज की ‘लेडीज वर्सेज रिकी बहल’ से बॉलीवुड में कदम रखने वाली 25
वर्षीय अभिनेत्री ने कहा कि मेरे पास एक वैकल्पिक योजना है और मैं समझती
हूं कि हरेक के पास होनी चाहिए। जिस दिन मेरी फिल्में औंधे मुंह गिरने
लगेंगी मैं बैंकिंग में वापस लौट जाऊंगी। अपना घर चलाने के लिए बैंकिंग
मेरे लिए सुरक्षित विकल्प है।
परिणीति एक समय निवेश बैंकर थीं और उन्होंने फिल्मों में आने से पहले यशराज फिल्म्स में विपणन पेशेवर के रूप में काम किया है। उन्हें उनकी फिल्में ‘इश्कजादे’, ‘शुद्ध देशी रोमांस’ ओर ‘हंसी तो फंसी’ से काफी प्रशंसा मिली है। उन्होंने एक साक्षात्कार में कहा कि बहुत कम लोग सौभाग्यशाली होते हैं जिन्हें फिल्मों में आने के लिए ज्यादा संघर्ष नहीं करना पड़ता। यदि किसी को (अभिनय में) रुचि है तो उसे जरूर प्रयास करना चाहिए लेकिन उसे वैकल्पिक योजना भी रखनी चाहिए क्योंकि फिल्म उद्योग बहुत अप्रत्याशित है।

No comments
सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता प्राप्त करते हुए एमपी ऑनलाइन न्यूज़ मप्र का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला रीजनल हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा मप्र के कई स्वतंत्र पत्रकार एवं जागरुक नागरिक भी एमपी ऑनलाइन न्यूज़ से सीधे जुड़े हुए हैं। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ एक ऐसा न्यूज पोर्टल है जो अपनी ही खबरों का खंडन भी आमंत्रित करता है एवं किसी भी विषय पर सभी पक्षों को सादर आमंत्रित करते हुए प्रमुखता के साथ प्रकाशित करता है। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ की अपनी कोई समाचार नीति नहीं है। जो भी मप्र के हित में हो, प्रकाशन हेतु स्वीकार्य है। सूचनाएँ, समाचार, आरोप, प्रत्यारोप, लेख, विचार एवं हमारे संपादक से संपर्क करने के लिए कृपया मेल करें Email- editor@mponlinenews.com/ mponlinenews2013@gmail.com