-->

Breaking News

इस घर में रहेंगे केजरीवाल!

नई दिल्ली: लंबे अंतराल के बाद आखिरकार दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के सयोंजक अरविंद केजरीवाल को सिविल लाइंस के शामनाथ मार्ग पर स्थित एक पुराना फ्लैट पसंद आया है। मकान को रहने लायक बनाने के लिए इसकी मरम्मत में आने वाले खर्चे का आकलन किया जा रहा है।

गौरतलब है कि केजरीवाल को मयूर विहार में मकान किराए पर पसंद आया था लेकिन मकान मालिक ने मकान किराए पर देने से इंकार कर दिया था। जो मकान केजरीवाल ने अब पसंद किया है उसकी मरम्मत में ज्यादा खर्चा न आने पर उसे रहने लायक बनाने के लिए जल्द ही वहां पर काम शुरू कर दिया जाएगा। पार्टी सूत्रों का कहना है कि हो सकता है कि केजरीवाल 30 जून से पहले इस मकान में शिफ्ट हो जाए।

No comments

सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता प्राप्त करते हुए एमपी ऑनलाइन न्यूज़ मप्र का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला रीजनल हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा मप्र के कई स्वतंत्र पत्रकार एवं जागरुक नागरिक भी एमपी ऑनलाइन न्यूज़ से सीधे जुड़े हुए हैं। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ एक ऐसा न्यूज पोर्टल है जो अपनी ही खबरों का खंडन भी आमंत्रित करता है एवं किसी भी विषय पर सभी पक्षों को सादर आमंत्रित करते हुए प्रमुखता के साथ प्रकाशित करता है। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ की अपनी कोई समाचार नीति नहीं है। जो भी मप्र के हित में हो, प्रकाशन हेतु स्वीकार्य है। सूचनाएँ, समाचार, आरोप, प्रत्यारोप, लेख, विचार एवं हमारे संपादक से संपर्क करने के लिए कृपया मेल करें Email- editor@mponlinenews.com/ mponlinenews2013@gmail.com