-->

Breaking News

गंगा में नहाने से कैंसर का खतरा!

नई दिल्ली : गंगा में डुबकी से आपको कैंसर हो सकता है. हालांकि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गंगा की सफाई पर जोर देने की बात कह चुके हैं, लेकिन लगता है कि इस दिशा में तेजी से और अपेक्षा से ज्यादा काम किए जाने की जरूरत है.

'द डिपार्टमेंट ऑफ एटॉमिक एनर्जी नेशनल सेंटर फॉर कंपोजीशनल कैरेक्टराइजेशन ऑफ मैटीरियल्स' (NCCM) ने गंगा के वॉटर सैंपल की जांच की है. जांच में पानी में कैंसर कारक तत्व पाए गए. ये वॉटर सैंपल जनवरी 2013 में हुए कुंभ मेले के दौरान लिए गए थे. एनसीसीएम भाभा एटॉमिक रिसर्च सेंटर (BARC) के अंतर्गत काम करती है.

जहरीला तत्व 50 गुना ज्यादा
अंग्रेजी अखबार 'द टाइम्स ऑफ इंडिया' के मुताबिक, श्रद्धालुओं ने पूजा के लिए जो गंगाजल लिया था उसमें 'क्रोमियम 6' पाया गया. एनसीसीएम के प्रमुख डॉ. सुनील जय कुमार कहते हैं, 'क्रोमियम जरूरी भी है, पर जहरीला भी. इसका जहरीला रूप 'हेक्सावेलेंट क्रोमियम' कहलाता है.

हमने कुंभ मेले के दौरान लिए गए गंगा जल में इसकी मात्रा जांची. इसकी मात्रा सामान्य से करीब 50 गुना ज्यादा थी.' क्रोमियम की इतनी ज्यादा मात्रा के संपर्क में आने पर कई गंभीर बीमारियां हो सकती हैं, जिनमें कैंसर भी शामिल है.

ऐसा माना जा रहा है कि गंगा में इस जहरीले तत्व की अधिकतर मात्रा कानपुर की फैक्ट्रियों से आ रही है. हालांकि राहत की बात यह है कि एनसीसीएम का कहना है कि ऐसी तकनीक है, जिससे इस जहरीले तत्व को पानी से साफ किया जा सकता है.बताया जा रहा है कि सरकार ने पानी साफ करने की तकनीक कंपनियों को हस्तांतरित कर दी है. यह सस्ते में आम जनता के लिए उपलब्ध होगी.

No comments

सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता प्राप्त करते हुए एमपी ऑनलाइन न्यूज़ मप्र का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला रीजनल हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा मप्र के कई स्वतंत्र पत्रकार एवं जागरुक नागरिक भी एमपी ऑनलाइन न्यूज़ से सीधे जुड़े हुए हैं। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ एक ऐसा न्यूज पोर्टल है जो अपनी ही खबरों का खंडन भी आमंत्रित करता है एवं किसी भी विषय पर सभी पक्षों को सादर आमंत्रित करते हुए प्रमुखता के साथ प्रकाशित करता है। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ की अपनी कोई समाचार नीति नहीं है। जो भी मप्र के हित में हो, प्रकाशन हेतु स्वीकार्य है। सूचनाएँ, समाचार, आरोप, प्रत्यारोप, लेख, विचार एवं हमारे संपादक से संपर्क करने के लिए कृपया मेल करें Email- editor@mponlinenews.com/ mponlinenews2013@gmail.com