-->

Breaking News

राजधानी एक्सप्रैस में तोड़-फोड़ से इंकार नहीं: गौड़ा

नई दिल्ली: रेलमंत्री सदानंद गौड़ा ने दिल्ली-डिब्रूगढ़ राजधानी के बिहार में चकरा के निकट पटरी से उतर जाने की घटना में किसी तोड़-फोड़ से इंकार नहीं किया है। इस दुर्घटना में चार लोगों के मरने और 9 लोगों के गंभीर रूप से घायल होने  की खबर है। हताहतों की संख्या बढऩे की आशंका है। गौड़ा ने कहा है कि माओवादी उग्रवादियों ने बंद का आह्वान किया था और इस मामले की जांच की जा रही है।

सरकार ने मृतकों के परिजनों को दो-दो लाख रुपए और घायलों को एक-एक लाख रुपए का मुआवजा देने की घोषणा की है। मामूली रूप से घायल लोगों को बीस-बीस हजार रुपए दिए जाएंगे। रेलवे के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंच गए हैं और बचाव अभियान जारी है। रेलवे अधिकारियों ने बताया कि इलाके में एक मालगाड़ी के आठ डिब्बे भी पटरी से उतर गए हैं।

अधिकारियों ने राजधानी हादसे में भी तोड़-फोड़ की आशंका व्यक्त की है। दिल्ली-डिब्रूगढ़ राजधानी के 12 डिब्बे कल देर रात लगभग दो बजे बिहार में चकरा के पास पटरी से उतर गए। सभी घायल को नजदीक के अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है।

No comments

सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता प्राप्त करते हुए एमपी ऑनलाइन न्यूज़ मप्र का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला रीजनल हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा मप्र के कई स्वतंत्र पत्रकार एवं जागरुक नागरिक भी एमपी ऑनलाइन न्यूज़ से सीधे जुड़े हुए हैं। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ एक ऐसा न्यूज पोर्टल है जो अपनी ही खबरों का खंडन भी आमंत्रित करता है एवं किसी भी विषय पर सभी पक्षों को सादर आमंत्रित करते हुए प्रमुखता के साथ प्रकाशित करता है। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ की अपनी कोई समाचार नीति नहीं है। जो भी मप्र के हित में हो, प्रकाशन हेतु स्वीकार्य है। सूचनाएँ, समाचार, आरोप, प्रत्यारोप, लेख, विचार एवं हमारे संपादक से संपर्क करने के लिए कृपया मेल करें Email- editor@mponlinenews.com/ mponlinenews2013@gmail.com