अभिनेत्री खुशबू ने डीएमके छोड़ी
चेन्नई : अभिनेत्री
खुशबू ने सोमवार को द्रमुक छोड़ दी और उन्होने अपनी कठिन मेहनत की उपेक्षा
करने के लिए पार्टी नेतृत्व को खरी खोटी सुनाई। करूणानिधि की अगुवाई वाले
द्रमुक की स्टार प्रचारक रहीं खुशबू ने पार्टी छोड़ने के अपने निर्णय का
ऐलान ऐसे दिन किया जब पार्टी ने 2016 के विधानसभा चुनाव की तैयारी के लिए
अपनी पुनरूद्धार योजना के तहत अपनी जिला इकाइयों का पुनर्गठन करने की योजना
की घोषणा की।
बहुभाषी अभिनेत्री ने वर्ष 2010 में
द्रमुक से जुड़ी थीं जब पार्टी राज्य में सत्ता में थी। करूणानिधि को लिखे
पत्र में उन्होंने कहा कि बड़े भारी मन से मैंने पार्टी की सदस्यता छोड़ने
का निर्णय लिया। पार्टी के लिए मेरे समर्पण और कठिन मेहनत को एकतरफा लिया
जाता रहा, इससे मुझे बहुत पीड़ा हुई। अभिनेत्री हालांकि मीडिया से दूर रहीं
लेकिन बाद में उन्होंने ट्विट किया कि वह किसी अन्य राजनीतिक दल में शामिल
नहीं होने जा रही हैं।

No comments
सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता प्राप्त करते हुए एमपी ऑनलाइन न्यूज़ मप्र का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला रीजनल हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा मप्र के कई स्वतंत्र पत्रकार एवं जागरुक नागरिक भी एमपी ऑनलाइन न्यूज़ से सीधे जुड़े हुए हैं। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ एक ऐसा न्यूज पोर्टल है जो अपनी ही खबरों का खंडन भी आमंत्रित करता है एवं किसी भी विषय पर सभी पक्षों को सादर आमंत्रित करते हुए प्रमुखता के साथ प्रकाशित करता है। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ की अपनी कोई समाचार नीति नहीं है। जो भी मप्र के हित में हो, प्रकाशन हेतु स्वीकार्य है। सूचनाएँ, समाचार, आरोप, प्रत्यारोप, लेख, विचार एवं हमारे संपादक से संपर्क करने के लिए कृपया मेल करें Email- editor@mponlinenews.com/ mponlinenews2013@gmail.com