CM ने भांजी हेतु MPPSC के नियम बदले
भोपाल: मध्यप्रदेश कांग्रेस ने जहां मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान पर आरोप लगाया है कि अपनी एक रिश्तेदार को लाभ पहुंचाने के लिए उन्होंने मध्यप्रदेश लोक सेवा आयोग (एम.पी.पी.एस.सी) के नियम बदल दिए, वहीं प्रदेश में सत्तारूढ़ भाजपा ने इसका सिरे से खरिज कर दिया है।
राज्य विधानसभा में विपक्ष के नेता सत्यदेव कटारे ने प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय पर संवाददाताओं से बातचीत में आरोप लगाया कि मुख्यमंत्री ने अपनी भांजी रितु चौहान के चयन के लिए एमपीपीएससी के नियम बदले और उसे लाभ पहुंचाया। इसके बाद प्रदेश में सत्तारूढ़ भाजपा के प्रवक्ता विजेन्द्र सिंह सिसोदिया ने संवाददाताओं को बुलाकर कांग्रेस के आरोपों को सिरे से खारिज करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री की भांजी रितु का एमपीपीएससी में चयन पूरे नियम कायदे और योग्यता के आधार पर हुआ है।
उन्होंने कहा कि किसी नेता का रिश्तेदार होने की वजह से किसी योग्य उम्मीदवार को सजा तो नहीं दी जा सकती है। उन्होंने यह भी कहा कि रितु से द्वितीय क्रम और तृतीय क्रम पर आई उम्मीदवारों को जब उसके चयन पर कोई आपत्ति नहीं हैं। उन्होंने कहा कि विपक्ष के नेता खुद बोल रहे हैं कि मुख्यमंत्री की भांजी के खिलाफ उनके पास कोई दस्तावेज नहीं हैं और दस्तावेज इसलिए नहीं हैं कि उन्होने मांगे तो उनको मिल नहीं पाए। उनके आरोप निराधार हैं।

No comments
सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता प्राप्त करते हुए एमपी ऑनलाइन न्यूज़ मप्र का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला रीजनल हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा मप्र के कई स्वतंत्र पत्रकार एवं जागरुक नागरिक भी एमपी ऑनलाइन न्यूज़ से सीधे जुड़े हुए हैं। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ एक ऐसा न्यूज पोर्टल है जो अपनी ही खबरों का खंडन भी आमंत्रित करता है एवं किसी भी विषय पर सभी पक्षों को सादर आमंत्रित करते हुए प्रमुखता के साथ प्रकाशित करता है। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ की अपनी कोई समाचार नीति नहीं है। जो भी मप्र के हित में हो, प्रकाशन हेतु स्वीकार्य है। सूचनाएँ, समाचार, आरोप, प्रत्यारोप, लेख, विचार एवं हमारे संपादक से संपर्क करने के लिए कृपया मेल करें Email- editor@mponlinenews.com/ mponlinenews2013@gmail.com