-->

Breaking News

इराक में अगवा हुए सभी भारतीय सुरक्षित : सुषमा

नई दिल्ली : भारत ने कहा कि हिंसाग्रस्त इराक के मोसुल शहर में अगवा हुए सभी 40 भारतीय नागरिक सुरक्षित हैं और इराकी अधिकारियों ने उनके ठिकानों की पहचान कर ली है।विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने पंजाब के कुछ अगवा भारतीयों के परिवार के सदस्यों से कहा, ‘वे पूरी तरह से सुरक्षित हैं और उन्हें दो स्थानों पर रखा गया है। एक कपास मिल और एक सरकारी इमारत।’’ बादल के करीबी सहयोगी ने बताया कि पंजाब के मुख्यमंत्री प्रकाश बादल की मौजूदगी में विदेश मंत्री ने अगवा भारतीयों के परिवार के सदस्यों से मुलाकात की।
सुषमा ने बाद में संवाददाताओं से कहा, ‘सभी भारतीयों की सुरक्षित वापसी सुनिश्चित करने के लिए हम हर कोशिश कर रहे हैं। हम कोई कसर नहीं छोड़ेंगे। वहां स्थिति सामान्य होते ही हम उन्हें वापस लाने की गारंटी देते हैं।’ अगवा लोगों के परिवार के सदस्यों को भरोसा दिलाते हुए विदेश मंत्री ने कहा, ‘मैंने उनसे धर्य रखने, ईश्वर से प्रार्थना करने और हमें अपनी कोशिश करने की इजाजत देने को कहा है। मैं आश्वस्त हूं कि सभी तीन चीजें हमें सफल होने में मदद करेंगी।’

No comments

सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता प्राप्त करते हुए एमपी ऑनलाइन न्यूज़ मप्र का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला रीजनल हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा मप्र के कई स्वतंत्र पत्रकार एवं जागरुक नागरिक भी एमपी ऑनलाइन न्यूज़ से सीधे जुड़े हुए हैं। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ एक ऐसा न्यूज पोर्टल है जो अपनी ही खबरों का खंडन भी आमंत्रित करता है एवं किसी भी विषय पर सभी पक्षों को सादर आमंत्रित करते हुए प्रमुखता के साथ प्रकाशित करता है। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ की अपनी कोई समाचार नीति नहीं है। जो भी मप्र के हित में हो, प्रकाशन हेतु स्वीकार्य है। सूचनाएँ, समाचार, आरोप, प्रत्यारोप, लेख, विचार एवं हमारे संपादक से संपर्क करने के लिए कृपया मेल करें Email- editor@mponlinenews.com/ mponlinenews2013@gmail.com