शंकराचार्य स्वरूपानंद सरस्वती का पुतला फूंका
बैतूल:
शंकराचार्य स्वामी स्वरूपानंद सरस्वती द्वारा शिर्डीं के साईं बाबा को
लेकर दिए गए विवादास्पद बयान के विरोध में मध्यप्रदेश के बैतूल शहर में
साईं भक्तों ने शंकराचार्य का पुतला फूंका। साई भक्तों ने कहा कि उन्होंने
‘साईं प्रीति मंडल टिकारी’ के झंडे तले आज शहर के लल्ली चौक कोठीबाजार में
शंकराचार्य स्वामी स्वरूपानंद सरस्वती का पुतला दहन किया।
शंकराचार्य द्वारा कल साईं बाबा के विरद्ध की गई टिप्पणी के विरोध में सड़क पर उतरे ‘साईं प्रीति मंडल टिकारी’ से जुड़े युवाओं एवं साई भक्तों ने जमकर नारेबाजी और प्रदर्शन भी किए। प्रदर्शनकारियों ने साई बाबा के खिलाफ शंकराचार्य द्वारा दिए गए बयान की कड़ी निंदा की और इसे धर्म विरद्ध बताया।
उन्होंने कहा कि शिर्डी के साईं बाबा के लिए की गई इन अपमानजनक टिप्पणियों से साई भक्तों की भावनाओं को ठेस पहुंची है। प्रदर्शनकारी साई भक्तों ने शकराचार्य स्वरूपानंद से मांग की है कि वह साईं बाबा को लेकर दिया अपना विवादास्पद बयान जल्द से जल्द वापस लें।

No comments
सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता प्राप्त करते हुए एमपी ऑनलाइन न्यूज़ मप्र का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला रीजनल हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा मप्र के कई स्वतंत्र पत्रकार एवं जागरुक नागरिक भी एमपी ऑनलाइन न्यूज़ से सीधे जुड़े हुए हैं। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ एक ऐसा न्यूज पोर्टल है जो अपनी ही खबरों का खंडन भी आमंत्रित करता है एवं किसी भी विषय पर सभी पक्षों को सादर आमंत्रित करते हुए प्रमुखता के साथ प्रकाशित करता है। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ की अपनी कोई समाचार नीति नहीं है। जो भी मप्र के हित में हो, प्रकाशन हेतु स्वीकार्य है। सूचनाएँ, समाचार, आरोप, प्रत्यारोप, लेख, विचार एवं हमारे संपादक से संपर्क करने के लिए कृपया मेल करें Email- editor@mponlinenews.com/ mponlinenews2013@gmail.com