-->

Breaking News

CM बादल ने शुरू की ‘104 हैल्पलाइन सेवा’

चंडीगढ़ : पंजाब के मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल ने राज्य के निवासियों विशेष तौर पर दूरदराज के क्षेत्रों में रह रहे लोगों को उचित स्वास्थ्य सेवाएं मुहैया करवाने के साथ मंगलवार को ‘104 गैर-हंगामी स्वास्थ्य सूचना और हैल्पलाइन’ सेवा को शुरू किया। इस अवसर पर बादल ने इस नंबर पर फोन करके हैल्पलाइन द्वारा मुहैया करवाई जा रही सेवाओं संबंधी जानकारी हासिल की।

आज सुबह अपने कार्यालय में हैल्पलाइन सेवा आरंभ करते हुए बादल ने उम्मीद जाहिर की कि यह हैल्पलाइन लोगों के लिए सहायता केंद्र के तौर पर कार्य करेगी। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने स्वयं एक अज्ञात व्यक्ति के तौर पर हैल्पलाइन नंबर पर फोन करके  पैरा मैडीकल कर्मचारी से इस नंबर के कामकाज संबंधी विस्तार में जानकारी प्राप्त की। इसके उपरांत बादल ने आप्रेटर को अपनी पहचान बताते हुए इस हैल्पलाइन की सफलता के लिए बधाई दी।

No comments

सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता प्राप्त करते हुए एमपी ऑनलाइन न्यूज़ मप्र का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला रीजनल हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा मप्र के कई स्वतंत्र पत्रकार एवं जागरुक नागरिक भी एमपी ऑनलाइन न्यूज़ से सीधे जुड़े हुए हैं। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ एक ऐसा न्यूज पोर्टल है जो अपनी ही खबरों का खंडन भी आमंत्रित करता है एवं किसी भी विषय पर सभी पक्षों को सादर आमंत्रित करते हुए प्रमुखता के साथ प्रकाशित करता है। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ की अपनी कोई समाचार नीति नहीं है। जो भी मप्र के हित में हो, प्रकाशन हेतु स्वीकार्य है। सूचनाएँ, समाचार, आरोप, प्रत्यारोप, लेख, विचार एवं हमारे संपादक से संपर्क करने के लिए कृपया मेल करें Email- editor@mponlinenews.com/ mponlinenews2013@gmail.com