-->

Breaking News

मोदी जी से कहो, कहीं देर न हो जाए

नई दिल्ली: इराक में शिया और सुन्नी विवाद के कारण छिड़े गृह युद्ध में कई भारतीय फंसे हुए हैं। इन्ही भारतीयों में कैथल जिले के गांव भूना का बलजिंद्र सिंह भी शामिल है जिसने हाल ही में इंटरनैट पर कहा, बाहर निकला आतंकी मारेंगे, अंदर रहा तो भूख से मर जाऊंगा’  रोजगार के लिए इराक गए बलजिंद्र सिंह ने सोमवार देर रात अपने परिजनों को फोन किया तो उनकी खुशी का ठिकाना नहीं रहा।मगर उनकी यह खुशी महज आधे मिनट में ही दम तोड़ गई। इस दौरान हुई बातचीत में बलजिंद्र की दर्द भरी दास्तान सुनकर उसके परिवार के लोगों के चेहरों पर मायूसी छा गई। बलजिंद्र के भाई बलजीत सिंह ने बताया कि उसका भाई आठ माह पहले इराक गया था और वहां मिस्त्री का काम करता है।

बलजीत ने बताया कि उसके भाई के पास फोन नहीं है। उसने इंटरनेट के माध्यम से संपर्क किया और कहा कि वह बहुत परेशानी में है। उसने बताया कि जिस कंपनी में वह कार्यरत था, उसका मालिक कंपनी ही छोड़ कर भाग गया है और वह एक कमरे में बंद है, क्योंकि बाहर उसकी जान को जोखिम हो सकता है।  बलजीत ने बताया कि अब उसके भाई को रोटी के भी लाले पड़ गए हैं और उसके पास पैसे नहीं बचे हैं। बलजिंद्र ने बताया कि करीब आधे मिनट बाद फोन कट गया। परंतु फोन कटने से पहले उसने कहा, ‘बाहर निकला तो आतंकी मारेंगे और अंदर रहूंगा तो भूख से मर जाऊंगा।’ बलजिंद्र सिंह ने अपने भाई से कहा, ‘मोदी जी नूं आखो कित्ते देर न हो जाए।

No comments

सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता प्राप्त करते हुए एमपी ऑनलाइन न्यूज़ मप्र का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला रीजनल हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा मप्र के कई स्वतंत्र पत्रकार एवं जागरुक नागरिक भी एमपी ऑनलाइन न्यूज़ से सीधे जुड़े हुए हैं। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ एक ऐसा न्यूज पोर्टल है जो अपनी ही खबरों का खंडन भी आमंत्रित करता है एवं किसी भी विषय पर सभी पक्षों को सादर आमंत्रित करते हुए प्रमुखता के साथ प्रकाशित करता है। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ की अपनी कोई समाचार नीति नहीं है। जो भी मप्र के हित में हो, प्रकाशन हेतु स्वीकार्य है। सूचनाएँ, समाचार, आरोप, प्रत्यारोप, लेख, विचार एवं हमारे संपादक से संपर्क करने के लिए कृपया मेल करें Email- editor@mponlinenews.com/ mponlinenews2013@gmail.com