चोटिल होने के बावजूद रावत चुनाव लडऩे के लिए तैयार
देहरादून: विमान दुर्घटना मेें चोटिल होने के बावजूद उत्तराखंड के मुख्यमंत्री हरीश रावत विधानसभा चुनाव लडऩे के लिए पूरी तरह से तैयार हैं।उत्तराखंड कांग्रेस के नवनियुक्त अध्यक्ष किशोर उपाध्याय ने कहा कि रावत की हालत में निरंतर सुधार हो रहा है और वह जल्दी ही यहां लौटकर राज्य के कामकाज तथा उपचुनाव की तैयारी में जोर-शोर से लग जाएंगे।
अब यह तय हो चुका है कि रावत पिथौरागढ़ जिले की सीमांत धारचूला सीट से ही विधानसभा में पहुंचेंगे। इसके लिए कांग्रेस के क्षेत्रीय विधायक हरीश धामी पहले ही अपना इस्तीफा दे चुके हैं जिसे विधानसभा अध्यक्ष गोविंद सिंह कुंजवाल ने स्वीकार करते हुए सीट को रिक्त घोषित कर दिया है।
हाल में हुए आम चुनावों में भाजपा के दो विधायकों रमेश पोखरियाल निशंक और अजय टम्टा के सांसद चुने जाने के बाद राज्य की दो और विधानसभा सीटे, डोइवाला और सोमेश्वर भी रिक्त हो गई हैं और माना जा रहा है कि तीनों सीटों पर उपचुनाव के लिए चुनाव आयोग बहुत जल्द अधिसूचना जारी कर सकता है। हांलांकि राज्य की मुख्य निर्वाचन अधिकारी राधा रतूड़ी ने कहा कि उन्हें अधिसूचना जारी होने की तिथि के बारे में अभी कोई जानकारी नहीं मिली है।

No comments
सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता प्राप्त करते हुए एमपी ऑनलाइन न्यूज़ मप्र का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला रीजनल हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा मप्र के कई स्वतंत्र पत्रकार एवं जागरुक नागरिक भी एमपी ऑनलाइन न्यूज़ से सीधे जुड़े हुए हैं। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ एक ऐसा न्यूज पोर्टल है जो अपनी ही खबरों का खंडन भी आमंत्रित करता है एवं किसी भी विषय पर सभी पक्षों को सादर आमंत्रित करते हुए प्रमुखता के साथ प्रकाशित करता है। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ की अपनी कोई समाचार नीति नहीं है। जो भी मप्र के हित में हो, प्रकाशन हेतु स्वीकार्य है। सूचनाएँ, समाचार, आरोप, प्रत्यारोप, लेख, विचार एवं हमारे संपादक से संपर्क करने के लिए कृपया मेल करें Email- editor@mponlinenews.com/ mponlinenews2013@gmail.com