पाक द्वारा संघर्ष विराम उल्लंघन बंद हो: जेटली
श्रीनगर:
केंद्र सरकार ने इस बात पर जोर दिया कि अगर नियंत्रण रेखा पर संघर्ष विराम
उल्लंघन और घुसपैठ की घटनाएं जारी रहती हैं तो पाकिस्तान के साथ वार्ता
नहीं चल सकती। उन्होंने हालात सामान्य करने के लिए संघर्ष के हालात रोकने
पर जोर दिया।
रक्षा मंत्री अरूण जेटली ने मंत्रालय का कामकाज संभालने के बाद जम्मू- कश्मीर की अपनी पहली यात्रा के दूसरे दिन यहां संवाददाताओं से कहा, "मुझे लगता है कि हालात सामान्य करने के लिए यह अत्यंत महत्वपूर्ण है कि नियंत्रण रेखा पर हो रहे इस तरह के उल्लंघन रुकने चाहिए।
किसी देश के आगे बढऩे के लिए यह अपने आप में विश्वास बहाली कदम है।" जब जेटली से पूछा गया कि क्या नियंत्रण रेखा पर संघर्ष विराम उल्लंघन और जम्मू-कश्मीर में घुसपैठ जारी रहने पर पाकिस्तान के साथ वार्ता जारी रहेगी तो उन्होंने नहीं में जवाब दिया।सुरक्षा हालात की समीक्षा करने के लिए 2 दिवसीय यात्रा पर गए जेटली ने कहा कि ऐसा बिल्कुल नहीं है।
भारत ने कहा है कि वह पाकिस्तान समेत सभी पड़ोसी देशों के साथ शांतिपूर्ण और दोस्ताना रिश्ते स्थापित करना चाहता है। भारत ने पाकिस्तान को याद दिलाया है कि दोनों देशों के बीच सामान्य रिश्ते के लिए सीमा पर अमन चैन बनाए रखना पूर्व शर्त है।

No comments
सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता प्राप्त करते हुए एमपी ऑनलाइन न्यूज़ मप्र का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला रीजनल हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा मप्र के कई स्वतंत्र पत्रकार एवं जागरुक नागरिक भी एमपी ऑनलाइन न्यूज़ से सीधे जुड़े हुए हैं। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ एक ऐसा न्यूज पोर्टल है जो अपनी ही खबरों का खंडन भी आमंत्रित करता है एवं किसी भी विषय पर सभी पक्षों को सादर आमंत्रित करते हुए प्रमुखता के साथ प्रकाशित करता है। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ की अपनी कोई समाचार नीति नहीं है। जो भी मप्र के हित में हो, प्रकाशन हेतु स्वीकार्य है। सूचनाएँ, समाचार, आरोप, प्रत्यारोप, लेख, विचार एवं हमारे संपादक से संपर्क करने के लिए कृपया मेल करें Email- editor@mponlinenews.com/ mponlinenews2013@gmail.com