चुनावों में करारी हार के बाद मुलायम ने ली मंत्रियों की क्लास
लखनऊ: समाजवादी पार्टी के मुखिया मुलायम सिंह यादव ने लोकसभा चुनाव में पार्टी की हार की समीक्षा के लिए अखिलेश मंत्रिपरिषद के सभी मंत्रियों की क्लास ली। उन्होंने सभी मंत्रियों से पूछा कि आखिर क्या वजह रही, जिससे सपा को लोकसभा चुनाव में इतनी करारी हार मिली? मुलायम ने सूबे में विधानसभा की 12सीटों के लिए होने वाले उपचुनाव में सभी सीटें जीतने के संकल्प के साथ संघर्ष जारी रखने का निर्देश दिया। सरकार के वरिष्ठ मंत्री आजम खां ने बैठक के बाद संवाद्दाताओं के सवालों के जवाब में कहा, ‘‘चुनाव की समीक्षा की गई। बैठक का एक ही निष्कर्ष रहा कि हमें विधानसभा के उपचुनाव में सभी सीटें जीतनी हैं।’’ लोकसभा चुनाव में भाजपा के 11 और अपना दल की एक विधायक संसद पहुंच गये हैं, जिसके बाद उनके इस्तीफे से खाली हुई इन सभी 12 सीटों पर छह महीने के भीतर उपचुनाव होना है।
उत्तर प्रदेश विधानसभा में कुल सदस्य संख्या 403 की है, जिसमें से 12 सीटें खाली है और 221 पर सपा का कब्जा है। राजनीतिक हल्कों में चल रही इस कयासबाजी के बारे में कि लोकसभा चुनाव में मिली शिकस्त के मद्देनजर सपा मुखिया मुलायम सरकार के कई मंत्रियों से इस्तीफे मांग सकते हैं, खां ने व्यंग्यात्मक लहजे में कहा ‘‘इस्तीफे की खबरें आप ही (मीडिया) देते हैं आप जिसका करा देंगे हो जायेगा यह (खबरें) आप की तरफ से आ रही थीं हम तो कुछ नहीं कह रहे।’’ आजम ने पार्टी की बैठक में हुई चर्चा के बारे में और कोई जानकारी न देते हुए सिर्फ इतना भर कहा कि ‘सत्य के लिए’ संघर्ष चलता रहेगा।
गौरतलब है कि लोकसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी को करारी शिकस्त मिली थी और इसे उत्तर प्रदेश की 80 में से केवल पांच सीटों पर जीत हासिल हुई थी। इन सभी सीटों पर सपा मुखिया मुलायम और उनके परिवार के लोग ही चुने गये थे। मुलायम को आजमगढ और मैनपुरी सीट पर जीत मिली थी, जिनमें से उन्होंने मैनपुरी सीट छोड दी है। सपा मुखिया मुलायम की पुत्रवधू तथा मुख्यमंत्री अखिलेश की पत्नी डिम्पल यादव कन्नौज से तथा मुलायम के दो भतीजे धर्मेंद्र यादव और अक्षय यादव क्रमश: बदायूं और फिरोजाबाद से चुने गये हैं।

No comments
सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता प्राप्त करते हुए एमपी ऑनलाइन न्यूज़ मप्र का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला रीजनल हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा मप्र के कई स्वतंत्र पत्रकार एवं जागरुक नागरिक भी एमपी ऑनलाइन न्यूज़ से सीधे जुड़े हुए हैं। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ एक ऐसा न्यूज पोर्टल है जो अपनी ही खबरों का खंडन भी आमंत्रित करता है एवं किसी भी विषय पर सभी पक्षों को सादर आमंत्रित करते हुए प्रमुखता के साथ प्रकाशित करता है। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ की अपनी कोई समाचार नीति नहीं है। जो भी मप्र के हित में हो, प्रकाशन हेतु स्वीकार्य है। सूचनाएँ, समाचार, आरोप, प्रत्यारोप, लेख, विचार एवं हमारे संपादक से संपर्क करने के लिए कृपया मेल करें Email- editor@mponlinenews.com/ mponlinenews2013@gmail.com