-->

Breaking News

CM बनना मेरा उद्देश्य नहीं: यशवंत सिन्हा

हजारीबाग: भाजपा के वरिष्ठ नेता यशवंत सिन्हा ने जेल से रिहा होते ही झारखंड की हेमंत सोरेन सरकार को चुनौती देते हुए कहा कि उनका उद्देश्य यह आंदोलन खड़ाकर मुख्यमंत्री का पद हासिल करना नहीं था, बल्कि इस आंदोलन के माध्यम से बाप-बेटे की भ्रष्ट सरकार को राज्य की सत्ता से उखाड़ फैंकना है।

जेल से रिहाई के बाद सबसे पहले यशवंत सिन्हा अपने समर्थकों के साथ बेस रेशम गांव पहुंचे जहां से उन्होंने अपना आंदोलन 2 जून को प्रारंभ किया था और गिरफ्तार किए जाने पर जमानत न लेकर जेल जाना स्वीकार किया था। सिन्हा ने इस गांव में 2 नव स्थापित बिजली के ट्रांसफार्मरों से गांव के लिए विद्युत आपूर्ति का शुभारंभ किया जिससे वहां आजादी के बाद पहली बार लोगों को बिजली मिली।

गांव में एकत्रित हजारों लोगों की भीड़ को संबोधित करते हुए यशवंत सिन्हा ने कहा कि जेल जाने का उनका फैसला कहीं से भी राज्य का मुख्यमंत्री बनने की लालसा के साथ नहीं था। वह जनता को तमाम कठिनाइयों से निजात दिलाना चाहते हैं और उनका मुख्य उद्देश्य राज्य से बेटे हेमंत सोरेन और पिता शिबू सोरेन की भ्रष्ट सरकार को उखाड़ फैंकना है।

No comments

सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता प्राप्त करते हुए एमपी ऑनलाइन न्यूज़ मप्र का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला रीजनल हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा मप्र के कई स्वतंत्र पत्रकार एवं जागरुक नागरिक भी एमपी ऑनलाइन न्यूज़ से सीधे जुड़े हुए हैं। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ एक ऐसा न्यूज पोर्टल है जो अपनी ही खबरों का खंडन भी आमंत्रित करता है एवं किसी भी विषय पर सभी पक्षों को सादर आमंत्रित करते हुए प्रमुखता के साथ प्रकाशित करता है। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ की अपनी कोई समाचार नीति नहीं है। जो भी मप्र के हित में हो, प्रकाशन हेतु स्वीकार्य है। सूचनाएँ, समाचार, आरोप, प्रत्यारोप, लेख, विचार एवं हमारे संपादक से संपर्क करने के लिए कृपया मेल करें Email- editor@mponlinenews.com/ mponlinenews2013@gmail.com