-->

Breaking News

करगिल विजय के 15 साल, शहीदों को श्रद्धांजलि

नई दिल्ली। करगिल विजय दिवस के 15 साल पूरे होने के मौके पर आज आर्मी चीफ ब्रिक्रम सिंह शहीदों को श्रद्धांजलि देंगे। जम्मू-कश्मीर के द्रास में शहीदों को श्रद्धांजलि दी जाएगी। द्रास में करगिल के शहीदों की याद में एक वार मेमोरियल बनाया गया है, जहां पर श्रद्धांजलि देने के लिए शहीदों के परिजन भी पहुंचे हैं। आज शहीदों को श्रद्धांजलि देने के बाद कल करगिल विजय दिवस मनाया जाएगा। 1999 में भारतीय जवानों ने करगिल में पाकिस्तान को धूल चटाई थी।

26 जुलाई 1999 का दिन हमारे देश के लिए एक ऐसा गौरव लेकर आया, जब भारत ने विश्व के सामने अपनी विजय का बिगुल बजाया था। इस दिन भारतीय सेना ने कारगिल युद्ध के दौरान चलाए गए ‘ऑपरेशन विजय’ को सफलतापूर्वक अंजाम देकर भारत भूमि को घुसपैठियों के चंगुल से मुक्त कराया था। इसी की याद में ‘26 जुलाई’ अब हर साल विजय दिवस के रूप में मनाया जाता है।

No comments

सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता प्राप्त करते हुए एमपी ऑनलाइन न्यूज़ मप्र का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला रीजनल हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा मप्र के कई स्वतंत्र पत्रकार एवं जागरुक नागरिक भी एमपी ऑनलाइन न्यूज़ से सीधे जुड़े हुए हैं। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ एक ऐसा न्यूज पोर्टल है जो अपनी ही खबरों का खंडन भी आमंत्रित करता है एवं किसी भी विषय पर सभी पक्षों को सादर आमंत्रित करते हुए प्रमुखता के साथ प्रकाशित करता है। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ की अपनी कोई समाचार नीति नहीं है। जो भी मप्र के हित में हो, प्रकाशन हेतु स्वीकार्य है। सूचनाएँ, समाचार, आरोप, प्रत्यारोप, लेख, विचार एवं हमारे संपादक से संपर्क करने के लिए कृपया मेल करें Email- editor@mponlinenews.com/ mponlinenews2013@gmail.com