आज अमेठी दौरे पर राहुल...
अमेठी: कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी अपने निर्वाचन क्षेत्र के एक दिवसीय दौरे पर आज अमेठी पहुंच रहे हैं. राहुल गांधी सड़क मार्ग के जरिये अमेठी पहुंचेंगे. वह रास्ते में विभिन्न गांवों में जाएंगे और पार्टी कार्यकर्ताओं से मुलाकात करेंगे. इसके बाद वह जामो के पूरे फत्तेपुर गांव जाएंगे, जहां वह पूर्व विधायक जंग बहादुर सिंह के घर जाएंगे, जिनके बेटे दद्दन सिंह की 14 जून को गोली मारकर हत्या कर दी गयी थी.
दुबे ने बताया कि राहुल गांधी दिल्ली रवाना होने से पहले शाम को सलोन इलाके में रोजा इफ्तार में शामिल होंगे. कांग्रेस सूत्रों ने बताया कि इस दौरे में राहुल सांसद निधि द्वारा इलाके में किये गये विभिन्न विकास कार्यों की प्रगति का निरीक्षण कर सकते हैं. इसके अलावा वह राजीव गांधी महिला विकास परियोजना की महिला कार्यकर्ताओं से मुलाकात करेंगे.

No comments
सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता प्राप्त करते हुए एमपी ऑनलाइन न्यूज़ मप्र का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला रीजनल हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा मप्र के कई स्वतंत्र पत्रकार एवं जागरुक नागरिक भी एमपी ऑनलाइन न्यूज़ से सीधे जुड़े हुए हैं। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ एक ऐसा न्यूज पोर्टल है जो अपनी ही खबरों का खंडन भी आमंत्रित करता है एवं किसी भी विषय पर सभी पक्षों को सादर आमंत्रित करते हुए प्रमुखता के साथ प्रकाशित करता है। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ की अपनी कोई समाचार नीति नहीं है। जो भी मप्र के हित में हो, प्रकाशन हेतु स्वीकार्य है। सूचनाएँ, समाचार, आरोप, प्रत्यारोप, लेख, विचार एवं हमारे संपादक से संपर्क करने के लिए कृपया मेल करें Email- editor@mponlinenews.com/ mponlinenews2013@gmail.com