वियतनाम का हेलीकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त, 16 लोग मरे
हनोई : वियतनाम की राजधानी हनोई में सोमवार को अभ्यास के दौरान वियतनाम के एक सैन्य हेलीकॉप्टर के दुर्घटनाग्रस्त हो जाने से उसमें सवार 16 लोगों की मौत हो गई और 5 लोग घायल हो गए।
सेना के उपकमांडर लेफ्टिनेंट जनरल वो वान तुआन ने एएफपी को बताया कि इस विमान में 21 लोग सवार थे और एक पेराशूट प्रशिक्षण अभियान के दौरान यह दुर्घटनाग्रस्त हो गया। उन्होंने बताया कि मरने और घायल होने वाले सभी लोग सैन्यकर्मी थे।
उन्होंने बताया कि हमारी प्रारंभिक जांच के अनुसार, यह दुर्घटना तकनीकी गड़बड़ी की वजह से हुई। मौसम अच्छा था और मैं कह सकता हूं कि तोड़फोड़ की कोई घटना नहीं हुई।

No comments
सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता प्राप्त करते हुए एमपी ऑनलाइन न्यूज़ मप्र का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला रीजनल हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा मप्र के कई स्वतंत्र पत्रकार एवं जागरुक नागरिक भी एमपी ऑनलाइन न्यूज़ से सीधे जुड़े हुए हैं। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ एक ऐसा न्यूज पोर्टल है जो अपनी ही खबरों का खंडन भी आमंत्रित करता है एवं किसी भी विषय पर सभी पक्षों को सादर आमंत्रित करते हुए प्रमुखता के साथ प्रकाशित करता है। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ की अपनी कोई समाचार नीति नहीं है। जो भी मप्र के हित में हो, प्रकाशन हेतु स्वीकार्य है। सूचनाएँ, समाचार, आरोप, प्रत्यारोप, लेख, विचार एवं हमारे संपादक से संपर्क करने के लिए कृपया मेल करें Email- editor@mponlinenews.com/ mponlinenews2013@gmail.com