-->

Breaking News

वेस्टइंडीज ने न्यूजीलैंड को 39 रन से हराया

रोसेयू : आंद्रे फ्लेचर के 49 गेंद में 62 रन के बाद शेल्डन कोटरेल और सुनील नारायण की बेहतरीन गेंदबाजी के दम पर वेस्टइंडीज ने दूसरे और आखिरी टी20 क्रिकेट मैच में न्यूजीलैंड को 39 रन से हराकर श्रृंखला 2-2 से बराबर कर दी।

फ्लेचर ने अपनी पारी में तीन चौके और तीन छक्के लगाए, जिससे मेजबान टीम ने 20 ओवर में छह विकेट पर 165 रन बनाए। लैंडल सिमंस ने 36 रन का योगदान दिया। न्यूजीलैंड के लिये ट्रेंट बोल्ट ने 22 रन देकर दो विकेट चटकाए। केन विलियमसन (37) और ब्रेंडन मैकुलम (21) ने कीवी टीम को अच्छी शुरुआत दी लेकिन पूरी टीम 19.1 ओवर में 126 रन पर आउट हो गई।

न्यूजीलैंड ने आखिरी छह विकेट 13 रन के भीतर गंवाए। बाएं हाथ के तेज गेंद कोटरेल ने 28 रन देकर तीन और आफ स्पिनर नारायण ने 19 रन देकर दो विकेट लिए।

No comments

सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता प्राप्त करते हुए एमपी ऑनलाइन न्यूज़ मप्र का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला रीजनल हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा मप्र के कई स्वतंत्र पत्रकार एवं जागरुक नागरिक भी एमपी ऑनलाइन न्यूज़ से सीधे जुड़े हुए हैं। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ एक ऐसा न्यूज पोर्टल है जो अपनी ही खबरों का खंडन भी आमंत्रित करता है एवं किसी भी विषय पर सभी पक्षों को सादर आमंत्रित करते हुए प्रमुखता के साथ प्रकाशित करता है। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ की अपनी कोई समाचार नीति नहीं है। जो भी मप्र के हित में हो, प्रकाशन हेतु स्वीकार्य है। सूचनाएँ, समाचार, आरोप, प्रत्यारोप, लेख, विचार एवं हमारे संपादक से संपर्क करने के लिए कृपया मेल करें Email- editor@mponlinenews.com/ mponlinenews2013@gmail.com