-->

Breaking News

अमेरिका के डबल एजेंट द्वारा जासूसी के आरोप गंभीर

बीजिंग : जर्मनी की चांसलर एंजेला मर्केल ने सोमवार को कहा कि अमेरिका के एक डबल एजेंट द्वारा जासूसी किए जाने के आरोप गंभीर हैं। इससे पहले जर्मन सरकार के मंत्रियों ने वाशिंगटन से त्वरित प्रतिक्रिया की मांग की थी।चीन के दौरे पर आयी मार्केल ने यह टिप्पणी चीनी प्रधानमंत्री ली क्विंग के साथ एक संयुक्त संवाददाता सम्मेलन के दौरान की। 2005 में चांसलर का पद संभालने के बाद से एंजेला सातवीं बार चीन का दौरा कर रही हैं।

एंजेला ने कहा, ‘अगर ये रिपोर्ट सही हैं तो यह एक गंभीर मामला है।’ उन्होंने कहा, ‘मैं एजेंसियों एवं सहयोगियों के बीच जिसे विश्वासपूर्ण सहयोग समझती थी, उस लिहाज से यह मेरे लिए एक स्पष्ट विरोधाभास है।’ पिछले साल अमेरिका की राष्ट्रीय सुरक्षा एजेंसी द्वारा कथित तौर पर एंजेला के मोबाइल फोन टेप करने का खुलासा होने के बाद जर्मन विदेश खुफिया सेवा के एक कर्मी द्वारा अमेरिका के लिए जासूसी करने की खबरों से जर्मन सरकार में नाराजगी है।

No comments

सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता प्राप्त करते हुए एमपी ऑनलाइन न्यूज़ मप्र का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला रीजनल हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा मप्र के कई स्वतंत्र पत्रकार एवं जागरुक नागरिक भी एमपी ऑनलाइन न्यूज़ से सीधे जुड़े हुए हैं। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ एक ऐसा न्यूज पोर्टल है जो अपनी ही खबरों का खंडन भी आमंत्रित करता है एवं किसी भी विषय पर सभी पक्षों को सादर आमंत्रित करते हुए प्रमुखता के साथ प्रकाशित करता है। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ की अपनी कोई समाचार नीति नहीं है। जो भी मप्र के हित में हो, प्रकाशन हेतु स्वीकार्य है। सूचनाएँ, समाचार, आरोप, प्रत्यारोप, लेख, विचार एवं हमारे संपादक से संपर्क करने के लिए कृपया मेल करें Email- editor@mponlinenews.com/ mponlinenews2013@gmail.com