-->

Breaking News

नेमार की चोट से ब्राजील को मदद मिल सकती है

सेंटो आंद्रे : ब्राजील के स्टार स्ट्राइकर नेमार के विश्व कप से बाहर होने से जर्मनी निराश है और मिडफील्डर बास्टियन श्वेनस्टाइगर का मानना है कि उसकी चोट से ब्राजील को मदद मिल सकती है।श्वेनस्टाइगर, कप्तान फिलीप लाम और मिडफील्डर सामी केदिरा ने नेमार के समर्थन में बयान दिया। कोलंबिया के खिलाफ क्वार्टर फाइनल में लगी चोट के कारण नेमार की रीढ की हड्डी टूट गई और वह आगे नहीं खेल सकेंगे।

श्वेनस्टाइगर ने प्रेस कांफ्रेंस में कहा कि हम सभी दुखी हैं कि नेमार नहीं खेल सकेगा। विरोधी टीम जब सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ियों के साथ उतरती है तो अच्छा लगता है। उन्होंने कहा कि नेमार की चोट ब्राजीली टीम को एकजुट करेगी और वे उसके लिये खिताब जीतना चाहेंगे। लाम ने कहा कि नेमार बेहतरीन खिलाड़ी है जिसने अपनी उपयोगिता साबित की है। विश्व कप में आप खुद को सर्वश्रेष्ठ के खिलाफ तोलना चाहते हैं और यही वजह है कि मैं चाहता था कि ब्राजीली टीम में नेमार रहे। केदिरा ने कहा कि जर्मन टीम अभी भी ब्राजीली ताकत को लेकर चिंतित है। नेमार के बिना भी ब्राजील की टीम बेहतरीन है।

No comments

सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता प्राप्त करते हुए एमपी ऑनलाइन न्यूज़ मप्र का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला रीजनल हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा मप्र के कई स्वतंत्र पत्रकार एवं जागरुक नागरिक भी एमपी ऑनलाइन न्यूज़ से सीधे जुड़े हुए हैं। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ एक ऐसा न्यूज पोर्टल है जो अपनी ही खबरों का खंडन भी आमंत्रित करता है एवं किसी भी विषय पर सभी पक्षों को सादर आमंत्रित करते हुए प्रमुखता के साथ प्रकाशित करता है। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ की अपनी कोई समाचार नीति नहीं है। जो भी मप्र के हित में हो, प्रकाशन हेतु स्वीकार्य है। सूचनाएँ, समाचार, आरोप, प्रत्यारोप, लेख, विचार एवं हमारे संपादक से संपर्क करने के लिए कृपया मेल करें Email- editor@mponlinenews.com/ mponlinenews2013@gmail.com