इराक से इस हफ्ते 600 भारतीय निकाल लिए जाएंगे
नई दिल्ली : इराक से इस हफ्ते लगभग 600 भारतीयों को बाहर निकाल लिया जाएगा। विदेश मंत्रालय ने सोमवार को यह जानकारी दी। मंत्रालय के प्रवक्ता सैयद अकबरुद्दीन ने कहा कि 600 से अधिक भारतीय नागरिकों को इस सप्ताह बाहर निकाल लिया जाएगा।
इराक के कुछ भागों पर कब्जा जमाए इस्लामिक स्टेट ऑफ इराक एंड ग्रेटर सीरिया (आईएसआईएस) और इस्लामिक स्टेट ऑफ इराक एंड लेवांत (आईएसआईएल) के विद्रोहियों से भारतीय बंदियों को छुड़ाने पर बातचीत के बारे में पूछे जाने पर अकबरुद्दीन ने कहा कि हम हर किसी से बात करने के लिए तैयार हैं।
प्रवक्ता ने कहा कि 60 भारतीय नागरिक नजफ छोड़ चुके हैं अन्य 31 मंगलवार को निकलेंगे, जबकि 30 अन्य मंगलवार को बाद में निकलेंगे। करबला से अगले दो या तीन दिनों में 230 नागरिकों को निकाल लिया जाएगा। अकबरुद्दीन ने कहा कि वैसे लोग जो खुद हवाई यात्रा का खर्च नहीं उठा सकते, उनका खर्च भारत सरकार वहन करेगी।

No comments
सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता प्राप्त करते हुए एमपी ऑनलाइन न्यूज़ मप्र का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला रीजनल हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा मप्र के कई स्वतंत्र पत्रकार एवं जागरुक नागरिक भी एमपी ऑनलाइन न्यूज़ से सीधे जुड़े हुए हैं। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ एक ऐसा न्यूज पोर्टल है जो अपनी ही खबरों का खंडन भी आमंत्रित करता है एवं किसी भी विषय पर सभी पक्षों को सादर आमंत्रित करते हुए प्रमुखता के साथ प्रकाशित करता है। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ की अपनी कोई समाचार नीति नहीं है। जो भी मप्र के हित में हो, प्रकाशन हेतु स्वीकार्य है। सूचनाएँ, समाचार, आरोप, प्रत्यारोप, लेख, विचार एवं हमारे संपादक से संपर्क करने के लिए कृपया मेल करें Email- editor@mponlinenews.com/ mponlinenews2013@gmail.com