-->

Breaking News

तापस पॉल के रेप संबंधी बयान पर गहराया विवाद

नई दिल्‍ली/कोलकाता : तृणमूल कांग्रेस के सांसद तापस पाल के एक अतिसंवेदनशील बयान पर विवाद काफी गहरा गया है। तापस के बयान के बाद सीपीएम सांसद सीताराम येचुरी ने मंगलवार को कहा कि यह एक काफी गंभीर मामला है। तापस के बयान के खिलाफ उनकी पार्टी संसद में विशेषाधिकार प्रस्‍ताव लाएगी। उन्‍होंने सवाल उठाया कि इस मामले में ममता बनर्जी अब तक चुप क्‍यों हैं?

गौर हो कि टीएमसी सांसद ने पश्चिम बंगाल में सोमवार को धमकी दी कि यदि सत्तारूढ़ पार्टी के एक भी कार्यकर्ता पर हमला हुआ तो विपक्षी माकपा कार्यकर्ताओं को जान से मार दिया जाएगा और उनकी औरतों से बलात्कार किया जाएगा।

सीताराम येचुरी ने कहा कि इस गंभीर मामले को लेकर उनकी पार्टी में संसद में मसले को उठाएगी ताकि ऐसे शर्मनाक बयानों को लेकर तापस पर जल्‍द से जल्‍द कार्रवाई की जाए। वहीं, महिला अयोग ने भी कहा कि तापस पॉल को गिरफ्तार कर उन्‍हें बर्खास्‍त कर देना चाहिए। आयोग ने यह सवाल भी उठाया कि अभी तक उनके खिलाफ कार्रवाई क्‍यों नहीं की गई है।

उधर, इस विवादास्पद टिप्पणी ने बवाल मचा दिया और माकपा सहित अन्य विपक्षी पार्टियों ने इसकी निंदा करते हुए लोकसभा स्पीकर से पाल की टिप्पणी पर स्वत: संज्ञान लेने तथा उन्हें संसद की सस्यता से अयोग्य ठहराने की मांग की है। भारतीय जनता पार्टी ने शर्मनाक करार देते हुए पार्टी प्रमुख ममता बनर्जी से ऐसे नेता को सलाखों के पीछे भेजने की मांग की है और कहा है कि ऐसे नेता को किसी भी राजनीतिक दल में बने रहने का अधिकार नहीं है। भाजपा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष लक्ष्मीकांता चावला ने आज यहां बयान जारी कर कहा कि उन्होंने पत्र लिख कर पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी से कहा है कि विरोधियों का कत्ल और बलात्कार कराने संबंधी कथित बयानबाजी करने वाले तापस पॉल जैसे नेता को उनकी पार्टी में बने रहने का कोई अधिकार नहीं है क्योंकि वह स्वयं एक महिला हैं, इसलिए उन्हें पाल को दंडित कर जेल भेजना चाहिए।

हालांकि तृणमूल कांग्रेस ने पार्टी के अभिनेता सांसद तापस पाल से उस बयान पर 48 घंटे के भीतर लिखित सफाई मांगी है, जिसमें उन्होंने पश्चिम बंगाल में सत्तारूढ दल के एक भी कार्यकर्ता पर हमला होने पर विपक्षी माकपा कार्यकर्ताओं को कथित रूप से मारने और उनकी महिलाओं के बलात्कार की धमकी दी है।

वहीं, तापस की पत्‍नी नंदिनी पाल ने आज अपने पति के विवादास्पद बयान पर माफी मांगी, साथ ही कहा कि कहानी का दूसरा पहलू भी है। नंदिनी ने संवाददाताओं से कहा कि मैं उनकी टिप्पणी के लिए माफी मांगती हूं। इसका समर्थन करने का कोई सवाल ही नहीं है। लेकिन हां, मैं जानती हूं कि कहानी का दूसरा पहलू भी है, जिसने उन्हें ऐसा करने के लिए उकसाया। पूरी घटना काफी पहले घटित हुई, जिसके कारण ऐसी बातें सामने आइर्ं। कहानी का दूसरा पहलू भी है। नंदिनी ने कहा कि उनकी ओर से मैं खेद प्रकट करती हूं।

गौर हो कि पाल ने नदिया जिले के चौमाहा गांव में अपने भाषण के एक वीडियो में कहा है कि क्या माकपा का कोई व्यक्ति यहां है। मेरी बात सुनें। यदि आपने तृणमूल कांग्रेस के किसी कार्यकर्ता को छुआ भी तो इसके लिए आपको कीमत चुकानी होगी। मेरे साथ होशियारी न करें। मैं आपसे ज्यादा तेज हूं। मैं कोलकाता से नहीं हूं। यह वीडियो एक क्षेत्रीय भाषा के समाचार चैनल पर दिखाया गया और फैल गया। अभिनेता से नेता बने सांसद ने कहा कि मैं चंदननगर से हूं। कार्यकर्ता नेता पैदा करते हैं। मैं भी एक गुंडा हूं। यदि तृणमूल कांग्रेस के किसी कार्यकर्ता पर कभी हमला हुआ तो मैं आपके लोगों को गेाली मार दूंगा। यदि आपमें कुव्वत है तो रोक लो मुझे। यह ध्यान रखना। पाल ने कहा कि इससे पहले भी आप लोगों ने विभिन्न मौके पर मुझे धौंस दिखाई है। यदि आपने तृणमूल कांग्रेस के कार्यकर्ताओं की मां बहनों का अपमान किया तो मैं अपने लड़कों को आपके घरों में छोड़ दूंगा और वे बलात्कार करेंगे। मैं आप सब को सबक सिखाऊंगा।

No comments

सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता प्राप्त करते हुए एमपी ऑनलाइन न्यूज़ मप्र का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला रीजनल हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा मप्र के कई स्वतंत्र पत्रकार एवं जागरुक नागरिक भी एमपी ऑनलाइन न्यूज़ से सीधे जुड़े हुए हैं। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ एक ऐसा न्यूज पोर्टल है जो अपनी ही खबरों का खंडन भी आमंत्रित करता है एवं किसी भी विषय पर सभी पक्षों को सादर आमंत्रित करते हुए प्रमुखता के साथ प्रकाशित करता है। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ की अपनी कोई समाचार नीति नहीं है। जो भी मप्र के हित में हो, प्रकाशन हेतु स्वीकार्य है। सूचनाएँ, समाचार, आरोप, प्रत्यारोप, लेख, विचार एवं हमारे संपादक से संपर्क करने के लिए कृपया मेल करें Email- editor@mponlinenews.com/ mponlinenews2013@gmail.com