राजनाथ से मिले सतीश, कहा-चुनाव के लिए तैयार
नई दिल्ली। दिल्ली बीजेपी के अध्यक्ष सतीश उपाध्याय गृह मंत्री राजनाथ सिंह से मिलने पहुंचे। बताया जा रहा है कि दोनों नेताओं के बीच दिल्ली में चल रही सियासी हलचल, सरकार बनाने या न बनाने और दिल्ली में चुनाव कराने के मुद्दे पर बातचीत हुई। साथ ही उपाध्याय राजनाथ सिंह को दिल्ली में सरकार बनाने के मुद्दे पर जारी सियासी उठापटक की भी जानकारी दी।
बैठक के बाद दिल्ली बीजेपी के अध्यक्ष सतीश उपाध्याय ने कहा कि बीजेपी चुनाव के लिए भी तैयार हैं और अगर किसी और संवेधानिक तरीके से सरकार बनती है तो उसके लिए भी हम तैयार हैं। सतीश की बातों से यही लगता है कि अभी तक बीजेपी फैसला नहीं कर पाई है कि उसे क्या करना है।
इस बैठक में एमसीडी के सदस्यों को भी राजनाथ सिंह ने बुलाया। इस बैठक से यही कयास लगाए जा रहे हैं कि राजनाथ ने दिल्ली में चुनाव कराए जाए या नहीं इस मुद्दे पर चर्चा करने के लिए ही ये बैठक की गई है। गौरतलब है कि दिल्ली में सरकार गठन को लेकर घमासान मचा है और सभी दलों की ओर से आरोप-प्रत्यारोप का दौर तेज हो गया है।

No comments
सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता प्राप्त करते हुए एमपी ऑनलाइन न्यूज़ मप्र का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला रीजनल हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा मप्र के कई स्वतंत्र पत्रकार एवं जागरुक नागरिक भी एमपी ऑनलाइन न्यूज़ से सीधे जुड़े हुए हैं। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ एक ऐसा न्यूज पोर्टल है जो अपनी ही खबरों का खंडन भी आमंत्रित करता है एवं किसी भी विषय पर सभी पक्षों को सादर आमंत्रित करते हुए प्रमुखता के साथ प्रकाशित करता है। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ की अपनी कोई समाचार नीति नहीं है। जो भी मप्र के हित में हो, प्रकाशन हेतु स्वीकार्य है। सूचनाएँ, समाचार, आरोप, प्रत्यारोप, लेख, विचार एवं हमारे संपादक से संपर्क करने के लिए कृपया मेल करें Email- editor@mponlinenews.com/ mponlinenews2013@gmail.com