-->

Breaking News

सहारनपुर के छह थाना क्षेत्रों में जारी रहा कर्फ्यू

लखनऊ : उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जिले में कल जमीन विवाद को लेकर दो समुदायों के बीच हिंसक टकराव में तीन लोगों की मौत हो जाने के बाद छह थाना क्षेत्रों में लगाया गया कर्फ्यू आज दूसरे दिन भी जारी है हालांकि कल के बाद से अब तक किसी अप्रिय घटना की सूचना नहीं है।

अपर पुलिस महानिदेशक (कानून एवं व्यवस्था) मुकुल गोयल ने कहा कि सहारनपुर से कल शाम के बाद से किसी अप्रिय घटना की सूचना नहीं है। मगर कर्फ्यू अब भी लगा हुआ है। गोयल ने कहा कि स्थिति पर कड़ी नजर रखी जा रही है। मामले की जांच चल रही है और जो भी दोषी पाए जाएंगे। उनके विरुद्ध सख्त कार्रवाई होगी।

सहारनपुर में कल जमीन पर कब्जे के विवाद को लेकर दो गुटों में हुए संघर्ष में 3 लोगों की मौत हो गई थी और 25 लोग घायल हो गए थे। हिंसक उपद्रव के चलते छह थाना क्षेत्रों में कर्फ्यू लगा दिया गया था और उपद्रवियों को देखते ही गोली मारने के आदेश दे दिए गए  थे। उपद्रव के सिलसिले में अब तक 20 लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है। प्रभावित इलाकों में आठ कम्पनी पीएसी, छह कम्पनी सीआरपीएफ, दो कम्पनी रैपिड एक्शन फोर्स तथा भारत तिब्बत सीमा पुलिस की दो कम्पनियां तैनात की गई हैं।

No comments

सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता प्राप्त करते हुए एमपी ऑनलाइन न्यूज़ मप्र का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला रीजनल हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा मप्र के कई स्वतंत्र पत्रकार एवं जागरुक नागरिक भी एमपी ऑनलाइन न्यूज़ से सीधे जुड़े हुए हैं। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ एक ऐसा न्यूज पोर्टल है जो अपनी ही खबरों का खंडन भी आमंत्रित करता है एवं किसी भी विषय पर सभी पक्षों को सादर आमंत्रित करते हुए प्रमुखता के साथ प्रकाशित करता है। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ की अपनी कोई समाचार नीति नहीं है। जो भी मप्र के हित में हो, प्रकाशन हेतु स्वीकार्य है। सूचनाएँ, समाचार, आरोप, प्रत्यारोप, लेख, विचार एवं हमारे संपादक से संपर्क करने के लिए कृपया मेल करें Email- editor@mponlinenews.com/ mponlinenews2013@gmail.com