जहीर की नजरें चैंपियंस ट्राफी में वापसी पर
नई
दिल्ली। तेज गेंदबाज जहीर खान प्रतिस्पर्धी क्रिकेट में वापसी के लिए
अक्टूबर में होने वाली चैंपियंस ट्रॉफी टी-20 टूर्नामेंट में मुंबई इंडियंस
का प्रतिनिधित्व करने पर नजरें लगाए हैं। इसके साथ ही जहीर ने कहा कि वह
2015 में होने वाले विश्व कप में टीम इंडिया में जगह बनाने को लेकर कुछ भी
कहने की स्थिति में नहीं हैं।
जहीर ने इएसपीएन क्रिकइंफो से कहा, 'विश्व कप विशेष टूर्नामेंट है और टीम इंडिया का हिस्सा होना सभी का सपना होता है। लेकिन इसके लिए अभी लंबा सफर तय करना है। अभी मैं पूरी तरह से फिट हूं। चैंपियंस ट्रॉफी टी 20 यह साबित करने का पहला कदम है कि मैं फिट हूं।'
35 वर्षीय गेंदबाज ने खुलासा किया कि उन्हें जिस तरह की चोट लगी है वह बहुत दुर्लभ है। जहीर ने कहा, 'मेरे बायें पैर की मांसपेशियों से जुड़ी चोट लगी है जिसे ठीक होने में समय लगता है। मुझे बताया गया है कि मैं इस तरह की चोट खाने वाला केवल दूसरा गेंदबाज हूं। मैं इससे उबर रहा हूं और फिटनेस पर ध्यान दे रहा हूं। चोट के समय मुझे 12 हफ्तों की समयसीमा दी गई थी। फिलहाल छह हफ्ते पूरे हो चुके हैं।'
उन्होंने कहा कि उन्हें नेट पर गेंदबाजी शुरू करने में कम से कम एक महीना और लगेगा। मैंने चोट लगने के बाद से गेंद नहीं पकड़ी है। मैं चार हफ्ते बाद गेंदबाजी कर पाऊंगा। मुझे देखना है कि मेरा शरीर किस तरह से काम कर रहा है। मुझे देखना होगा कि क्या मैं उस तरह से गेंदबाजी कर पा रहा हूं जैसा कि मैं चाहता हूं।
जहीर इंग्लैंड दौरे पर नहीं जा पाने की निराशा को छुपा नहीं पाए। उन्होंने कहा, 'मैं पिछले वर्ष से इस दौरे के लिए मेहनत कर रहा था। मैं टेस्ट मैचों पर ध्यान दे रहा था। यहां तक कि आइपीएल के दौरान भी मेरा नियमित अभ्यास इंग्लैंड दौरे को लेकर था। इन सब बातों को ध्यान में रखते हुए, इस दौरे पर नहीं जाना निराशाजनक है। मैं उम्मीद करता हूं कि टीम इंडिया इंग्लैंड की धरती पर अच्छा प्रदर्शन करे।'

No comments
सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता प्राप्त करते हुए एमपी ऑनलाइन न्यूज़ मप्र का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला रीजनल हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा मप्र के कई स्वतंत्र पत्रकार एवं जागरुक नागरिक भी एमपी ऑनलाइन न्यूज़ से सीधे जुड़े हुए हैं। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ एक ऐसा न्यूज पोर्टल है जो अपनी ही खबरों का खंडन भी आमंत्रित करता है एवं किसी भी विषय पर सभी पक्षों को सादर आमंत्रित करते हुए प्रमुखता के साथ प्रकाशित करता है। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ की अपनी कोई समाचार नीति नहीं है। जो भी मप्र के हित में हो, प्रकाशन हेतु स्वीकार्य है। सूचनाएँ, समाचार, आरोप, प्रत्यारोप, लेख, विचार एवं हमारे संपादक से संपर्क करने के लिए कृपया मेल करें Email- editor@mponlinenews.com/ mponlinenews2013@gmail.com