-->

Breaking News

न्यूजीलैंड ने वेस्टइंडीज को हराकर जीती सीरीज

ब्रिजटाउन। कीवी पेसर टिम साउथी और ट्रेंट बोल्ट ने अपने शानदार प्रदर्शन के दम पर वेस्टइंडीज को समेटते हुए सीरीज के तीसरे व अंतिम टेस्ट मैच में अपनी टीम को 53 रनों से जीत दिलाई। इसके साथ ही कीवी टीम ने 2-1 से सीरीज भी अपने नाम कर ली।

न्यूजीलैंड के 331-7 के स्कोर पर पारी घोषित करने के बाद वेस्टइंडीज की टीम के सामने केनसिंग्टन ओवल मैदान पर 308 रनों का लक्ष्य था लेकिन साउथी (3-28) और बोल्ट (3-48) ने शानदार गेंदबाजी करते हुए मेजबान टीम को 13.4 ओवर में ही 254 रन पर समेटते हुए 53 रनों से मैच जीत लिया। वहीं कीवी ऑफ स्पिनर मार्क क्रेग (3-84) ने भी अच्छी गेंदबाजी की जबकि नील वैगनर ने एक विकेट झटका।

वेस्टइंडीज के ऑलराउंडर जेसन होल्डर ने अपनी टीम की तरफ से सर्वाधिक 52 रन बनाए। वहीं, डेरेन ब्रावो ने 40, शेन शिलिंफोर्ड ने नाबाद 30 रन, कप्तान दिनेश रामदीन ने 29 और अनुभवी शिवनारायण चंद्रपॉल ने 25 रन बनाए। मैच में जीत के बाद न्यूजीलैंड के कप्तान ब्रेंडन मैकुलम ने कहा, 'हम जिस तरह से इस सीरीज में जीते हैं उससे बेहद उत्साहित हैं। ये जीत टीम के लिए एक बड़ी सफलता है। हमने जो हासिल किया है उस पर हमको गर्व है।'

No comments

सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता प्राप्त करते हुए एमपी ऑनलाइन न्यूज़ मप्र का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला रीजनल हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा मप्र के कई स्वतंत्र पत्रकार एवं जागरुक नागरिक भी एमपी ऑनलाइन न्यूज़ से सीधे जुड़े हुए हैं। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ एक ऐसा न्यूज पोर्टल है जो अपनी ही खबरों का खंडन भी आमंत्रित करता है एवं किसी भी विषय पर सभी पक्षों को सादर आमंत्रित करते हुए प्रमुखता के साथ प्रकाशित करता है। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ की अपनी कोई समाचार नीति नहीं है। जो भी मप्र के हित में हो, प्रकाशन हेतु स्वीकार्य है। सूचनाएँ, समाचार, आरोप, प्रत्यारोप, लेख, विचार एवं हमारे संपादक से संपर्क करने के लिए कृपया मेल करें Email- editor@mponlinenews.com/ mponlinenews2013@gmail.com