गडकरी ने जासूसी की खबर को किया खारिज
नई दिल्ली: सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी के घर अवैध
रूप से जासूसी की खबर पर विवाद खड़ा हो गया है। एक अंग्रेजी अखबार में यह
रिपोर्ट छपी थी कि गडकरी के 13 तीनमूर्ति लेन स्थित आवास से हाई पावर
लिसनिंग डिवाइस बरामद हुई है। अखबार के मुताबिक, खबर छपने के बाद गडकरी के
आवास की तलाशी ली गई थी।बीजेपी नेता सुब्रह्मण्यम स्वामी ने इसके पीछे
यूपीए सरकार का हाथ बताया है वहीं वामपंथी दलों समेत कई दलों ने इस मामले
में सरकार से सफाई मांगी है।
उधर, एनसीपी ने इस मामले को संसद में उठाने की बात कही है, हालांकि नितिन गडकरी ने इस तरह की किसी बात से इनकार किया है। उन्होंने ट्वीट कर कहा है कि मीडिया के एक सेक्शन में चल रही मेरे आवास की जासूसी और वहां से कुछ उपकरण बरामद होने की खबर सरासर गलत है। कोई मेरी जासूसी नहीं कर रहा है।इस बीच सोनिया गांधी की इफ्तार पार्टी के दौरान मनमोहन सिंह ने इसे एक गंभीर मामला बताया। उन्होंने कहा, अगर एक मंत्री के घर की जासूसी हो रही है तो यह सही लक्षण नहीं है। इस मामले की पूरी जांच होनी चाहिए और सरकार को इस पर जवाब देना चाहिए।

No comments
सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता प्राप्त करते हुए एमपी ऑनलाइन न्यूज़ मप्र का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला रीजनल हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा मप्र के कई स्वतंत्र पत्रकार एवं जागरुक नागरिक भी एमपी ऑनलाइन न्यूज़ से सीधे जुड़े हुए हैं। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ एक ऐसा न्यूज पोर्टल है जो अपनी ही खबरों का खंडन भी आमंत्रित करता है एवं किसी भी विषय पर सभी पक्षों को सादर आमंत्रित करते हुए प्रमुखता के साथ प्रकाशित करता है। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ की अपनी कोई समाचार नीति नहीं है। जो भी मप्र के हित में हो, प्रकाशन हेतु स्वीकार्य है। सूचनाएँ, समाचार, आरोप, प्रत्यारोप, लेख, विचार एवं हमारे संपादक से संपर्क करने के लिए कृपया मेल करें Email- editor@mponlinenews.com/ mponlinenews2013@gmail.com