साउथम्पटन में इतिहास रचने उतरेगी टीम इंडिया
नई दिल्ली। भारत और इंग्लैंड के बीच 5 मैचों की टेस्ट सीरीज़ का तीसरा मैच रविवार से साउथम्पटन में खेला जायेगा। लॉर्ड्स टेस्ट में 95 रन की जीत के बाद फिलहाल मेहमान टीम 1-0 की बढ़त ले चुकी है। बावजूद इसके धोनी जीती हुई टीम में एक बदलवा करने के इच्छुक दिख रहे हैं।
विदेशी ज़मीं पर टेस्ट् सीरीज़ के दौरान ऐसे मौके टीम इंडिया के लिए बहुत कम आते हैं, जब वो 2 मैचों के बाद सीरीज के तीसरे मैच में बढ़त के साथ उतरती है। लेकिन लॉर्ड्स में यादगार जीत के बाद महेंद्र सिंह की टीम के पास अब ये मौका है। इस बढ़त को वो साउथम्पटन में दोगुणी करके एक बार फिर से इंग्लैंड में सीरीज जीत का सपना देख सकें।
पारंपारिक तौर पर क्रिकेट में अक्सर जीती हुई टीम में कोई बदलाव नहीं किया जाता है। लेकिन, इसे टीम इंडिया के बुलंद हौसलों का संकेत ही माना जा सकता है कि उन्होंने लॉर्ड्स में जीती हुई टीम में से स्टुअर्ट बिन्नी के बदले रोहित शर्मा को मौका देने का मन बना लिया है।
ऑलराउंडर के तौर पर पहले 2 मैचों में खेलने वाले बिन्नी ने अब तक सिर्फ 20 ओवर की गेंदबाजी की है, जिसमें उन्हें कोई विकेट नहीं मिला है। लॉर्ड्स में दूसरी पारी में धोनी ने उन्हें गेंदबाजी के लिए याद भी नहीं किया। ऐसे में 6 टेस्ट के छोटे करियर में 2 शतक लगाने वाले रोहित शर्मा इस मैच में छठे नम्बर पर बल्लेबाजी करते हुए दिख सकते हैं।
इंग्लैंड की टीम में भी एक बदलाव निश्चित है। विकेटकीपर मैट प्रायर अब सीरीज के बाकि मैचों से बाहर हो गए हैं ऐसे में युवा जोश बटलर को उनकी जगह मौका दिया गया है। इंग्लैंड की टीम ने पिछले एक साल से एक भी टेस्ट मैच नहीं जीती है और भारत के खिलाफ सीरीज से पहले उन्हें घरेलू जमीं पर श्रीलंका के खिलाफ भी 1-0 से हार का सामना करना पड़ा था।
ऐसे में बल्लेबाज और कप्तान दोनों के तौर पर एलेस्टर कुक की इस मैच में एक और नाकामी इंग्लैंड के लिए गंभीर परेशानी का सबब बन सकती है। कुल मिलाकर देखा जाए तो लंबे वक्त बाद विदेशी टेस्ट में जीत का दबाव टीम इंडिया की बजाए मेज़बान टीम पर है।

No comments
सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता प्राप्त करते हुए एमपी ऑनलाइन न्यूज़ मप्र का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला रीजनल हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा मप्र के कई स्वतंत्र पत्रकार एवं जागरुक नागरिक भी एमपी ऑनलाइन न्यूज़ से सीधे जुड़े हुए हैं। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ एक ऐसा न्यूज पोर्टल है जो अपनी ही खबरों का खंडन भी आमंत्रित करता है एवं किसी भी विषय पर सभी पक्षों को सादर आमंत्रित करते हुए प्रमुखता के साथ प्रकाशित करता है। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ की अपनी कोई समाचार नीति नहीं है। जो भी मप्र के हित में हो, प्रकाशन हेतु स्वीकार्य है। सूचनाएँ, समाचार, आरोप, प्रत्यारोप, लेख, विचार एवं हमारे संपादक से संपर्क करने के लिए कृपया मेल करें Email- editor@mponlinenews.com/ mponlinenews2013@gmail.com