-->

Breaking News

आकाओं की जी-हुज़ूरी में लगे हैं अटॉर्नी जनरल: कांग्रेस

नई दिल्ली: लोकसभा में विपक्ष के नेता (एलओपी) पद के लिए कांग्रेस का कोई कानूनी दावा नहीं होने संबंधी अटॉर्नी जनरल मुकुल रोहतगी की राय पर करारा प्रहार करते हुए कांग्रेस पार्टी ने शनिवार को आरोप लगाया कि इस मामले में उनके (अटॉर्नी जनरल) विचार राजनीतिक आकाओं को खुश करने की कोशिश हैं।कांग्रेस प्रवक्ता आनंद शर्मा ने संवाददाताओं से कहा, 'अटॉर्नी जनरल के विचार का कोई मोल नहीं है। यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि अटॉर्नी जनरल ने अपने राजनीतिक आकाओं को खुश करने वाला विचार दिया है। अटॉर्नी जनरल एक टकराववादी सरकार के पक्षपाती रुख के लिए दलील दे रहे हैं।'

उन्होंने कहा, 'मुझे नहीं मालूम कि अटॉर्नी जनरल विपक्ष के नेता के मुद्दे पर किस कानून का हवाला दे रहे हैं। अटॉर्नी जरनल से कानून एवं विधि की बेहतर समझ की उम्मीद की जाती है, ऐसे विचारों की नहीं।'गौरतलब है कि अटॉर्नी जनरल ने लोकसभा में विपक्ष के नेता पद के लिए कांग्रेस के प्रयासों को झटका देते हुए विचार व्यक्त किया है कि पार्टी के पास ऐसा दावा करने का आधार नहीं है। पहली लोकसभा से लेकर विगत में ऐसा कोई वाकया सामने नहीं आया है।

No comments

सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता प्राप्त करते हुए एमपी ऑनलाइन न्यूज़ मप्र का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला रीजनल हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा मप्र के कई स्वतंत्र पत्रकार एवं जागरुक नागरिक भी एमपी ऑनलाइन न्यूज़ से सीधे जुड़े हुए हैं। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ एक ऐसा न्यूज पोर्टल है जो अपनी ही खबरों का खंडन भी आमंत्रित करता है एवं किसी भी विषय पर सभी पक्षों को सादर आमंत्रित करते हुए प्रमुखता के साथ प्रकाशित करता है। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ की अपनी कोई समाचार नीति नहीं है। जो भी मप्र के हित में हो, प्रकाशन हेतु स्वीकार्य है। सूचनाएँ, समाचार, आरोप, प्रत्यारोप, लेख, विचार एवं हमारे संपादक से संपर्क करने के लिए कृपया मेल करें Email- editor@mponlinenews.com/ mponlinenews2013@gmail.com